फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal News,health,aayushmaan bharat yojna,karnal

निशुल्क बनवाएं आयुष्मान कार्ड, पांच लाख तक का मुफ्त इलाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Karnal News,health,aayushmaan bharat yojna,karnal
करनाल। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार 15 से 30 सितंबर तक जिले में आयुष्मान आपके द्वार पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत सभी अटल सेवा केंद्रों, सीएससी व आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सूचीबद्ध सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके लिए लाभार्थी को कोई भी पैसा नहीं देना होगा। इससे पांच लाख रुपये का मुफ्त इलाज लाभार्थी को मिल सकेगा। जिले में अभी तीन लाख 29 हजार लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं।
विज्ञापन

यह जानकारी उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने दी। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की चयनित पात्र सूची सामाजिक व आर्थिक सर्वेक्षण 2011 के अनुसार ली गई है। उन्होंने जानकारी दी कि जिला करनाल में कुल 5 लाख 59 हजार आयुष्मान भारत लाभार्थी हैं। इनमें से अभी तक 2 लाख 30 हजार लाभार्थियों के ही आयुष्मान कार्ड बने हैं। उन्होंने कहा कि अपनी पात्रता जानने के लिए आयुष्मान भारत की वेबसाइट व 14555 नंबर पर संपर्क करें। इसके अलावा अपने गांव की आशा वर्कर से संपर्क करें और जल्द से जल्द अपना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना कार्ड बनवाएं।
विज्ञापन

ये दस्तावेज जरूरी
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अपना आधार कार्ड, राशन कार्ड व परिवार पहचान पत्र लेकर अटल सेवा केंद्र या सूचीबद्ध सरकारी व निजी अस्पताल जाएं। पात्र व्यक्तियों को कार्ड बनवाने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed