फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   karnal murder case

दो महीने से डॉक्टर की हत्या करने साजिश रच रहा था पवन, सात दिन के पुलिस रिमांड पर।

Tue, 09 Jul 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
karnal murder case
karnal murder case - फोटो : Karnal
अमृतधारा अस्पताल के संचालक डॉ. राजीव गुप्ता के तीनों हत्यारों को सीआईए-1 टीम ने कोर्ट में पेश किया। अदालत ने इन आरोपियों को सात दिन के पुलिस रिमांड पर दिया है। सीआईए वन इंचार्ज दीपेंद्र राणा ने बताया कि आरोपियों से वारदात के समय प्रयोग की गई बाइक, कपड़े व मौके का मुआयना कराया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी पवन पिछले दो महीने से डॉ. राजीव गुप्ता की हत्या करने का साजिश रज रहा था। निरंतर वह डॉक्टर की रेकी भी कर रहा था कि डॉक्टर किसी टाइम पुराने अस्पताल से नए अस्पताल जाते हैं। इतना ही नहीं आरोपी ने उस क्षेत्र में पूरा निरीक्षण किया और गोली मारने की जगह का भी चयन पहले ही कर दिया था। क्योंकि सेक्टर-16 में जिस जगह आरोपी पवन ने डॉक्टर को गोली मारी है वह जगह सुनसान है, वहां कोई ज्यादा आता जाता भी नहीं है।
विज्ञापन

बता दें 6 जुलाई की शाम साढ़े 6 बजे जब डॉक्टर राजीव गुप्ता अपने ड्राइवर साहिल के साथ क्रेटा कार में सवार होकर पुराने अस्पताल से नए अस्पताल की ओर आ रहा था। जब उनकी कार सेक्टर-16 चौक के समीप ब्रेकर पर धीमी गति से हुई तो आरोपी पवन ने अपने साथी रमन व शिवकुमार के साथ मिलकर डॉक्टर पर 6 राउंड फायर किए। इनमें से तीन गोली डॉक्टर की छाती में लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ये आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घायल अवस्था में जब डॉक्टर को उनके अस्पताल अमृतधारा में लाया गया तो वहां डॉक्टरों ने करीब एक घंटे तक उन्हें बचाने के पूरे प्रयास किए लेकिन डॉक्टर ने दमतोड़ दिया।
दस साल से डॉक्टर के पास करता था आरोपी काम
पुलिस ने बताया कि आरोपी पवन दस साल से डॉक्टर के डायलिसिस तकनीशियन के पद पर कार्य करता था। दिसंबर 2018 में उसे डॉक्टर से नौकरी से निकाल दिया था। इसके आरोपी ने कई अस्पताल में नौकरी के लिए प्रयास किए तो वहां उसे रखने से मना कर दिया।
ऐसे में आरोपी पवन को लगा कि डॉक्टर राजीव गुप्ता उसे नौकरी पर लगने नहीं दे रहे हैं। इस कारण वह दो महीने से डॉक्टर को मारने की साजिश रच रहा था। पुलिस ने इस मामले में देसी पिस्तौल जिससे आरोपी ने डॉक्टर की हत्या की थी उसे पहले ही बरामद कर लिया था।
डॉक्टर की हत्या करने वाले तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कैसे इस वारदात को अंजाम दिया और साथ ही बाइक व उनके कपड़े भी बरामद किए जाएंगे।

-सुरेंद्र सिंह भौरिया, एसपी करनाल।
आरोपी ने कहा मुझे नहीं है कोई अफसोस
पुलिस की सीआईए-1 टीम जब तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के लिए लाई तो आरोपी पवन से अच्छे से चला भी नहीं जा रहा था। इस दौरान जब उससे पूछा की उसे डॉक्टर की हत्या करने पर कोई अफसोस है तो उसने गर्दन हिलाते हुए कहा कि उसे कोई अफसोस नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed