{"_id":"5890d3de4f1c1bc24ee80577","slug":"karnal-jatt-protest-hsgpc-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाटों के धरने को एचएसजीपीसी का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाटों के धरने को एचएसजीपीसी का समर्थन
ब्श्ूरो/अमर उजाला/करनाल
Updated Tue, 31 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
मुनक हेड
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बल्ला में आरक्षण की मांग को लेकर धरने पर बैठे जाट समाज को तीसरे दिन हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश झिंडा ने भी समर्थन दिया। साथ ही प्रदेश सरकार पर आरोप लगाए। झिंडा ने कहा कि आरक्षण के नाम पर सरकार की ओर से समुदाय के लोगों को गुमराह किया जा रहा है। आरक्षण लेना उनका हक है जिसे वे लेकर ही रहेंगे। वहीं, धरनास्थल पर बुधवार को दीन बंधु छोटू राम जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। दिनभर शांतिपूर्वक धरना चला, इस दौरान पुलिस प्रशासन भी चौकस नजर आया।
बल्ला में जाटों को आरक्षण की मांग को लेकर तीसरे दिन भी सैकड़ों लोगों की ओर से धरनास्थल पर पहुंचकर समर्थन देना जारी रहा। मंगलवार को धरना गगसीना गांव के प्रीत सिंह संधू की अगुवाई में दिया गया। हालांकि, अब धरनास्थल पर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। मंगलवार को अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से बल्ला गांव में पुराने बस स्टैंड के नजदीक चल रहे धरने को अपना समर्थन देने पहुंचेे झिंडा ने कहा कि मौजूदा समय में जो धरना दिया गया है वो सरकार की अनदेखी के कारण मजबूरी में उठाया गया कदम है। सरकार की ओर से पहले ही 27 बिरादरियों को आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है, ऐसे में छह बिरादरियों को आरक्षण से वंचित रखना बेहद गैर जिम्मेदाराना कदम है। वर्तमान समय एकजुटता का है एवं वे सभी अपनी मांगों को लेकर एकजुट हैं।
शांतिपूर्वक ही रहेगा धरना : मान
संघर्ष समिति के जिला प्रधान नफे सिंह मान ने कहा कि उनकी मांगों को लेकर चलाया गया धरना शांतिपूर्वक रहा है एवं आगे भी शांतिपूर्वक जारी रहेगा। समाज के कुछ असामाजिक तत्व आपसी भाईचारे का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं, जिसके चलते तोड़फोड़ एवं अन्य कई घटनाओं को बिरादरी की ओर चलाए जा रहे आंदोलन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। आंदोलन का हिंसा से कोई वास्ता नहीं है।
विज्ञापन
मनोरंजन का रखा गया पूरा ख्याल
प्रदर्शनकारियों के मनोरंजन का पूरा ख्याल रखा गया। प्रदर्शनकारियों के मनोरंजन के लिए रागिनियां भी पेश की गई एवं सभास्थल एक नन्हें बालक से जाट आरक्षण की जरूरत पर गीत पेश किया गया। वहीं, कमेटी की ओर से प्रदर्शनकारियों के लिए खाने की व्यवस्था की गई थी। हलवा-पूरी, पनीर, सब्जी आदि सभास्थल पर परोसा गया। आगंतुकों के लिए जलपान निरंतर परोसा गया
समर्थन देने की घोषणा की
जाट महासभा, करनाल के प्रधान जोगेंद्र लाठर एवं सदस्य रणबीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन को समर्थन देने की घोषणा की। महाराजा सूरजमल जाट महासभा, घरौंडा के सदस्य बलवान सिंह जूण, कुलदीप संधू, रणपत सिंह संधू, बलबीर पूनिया ने भी धरने पर अपना समर्थन जताया।असंध ब्लाक मुस्लिम समाज प्रधान सिराजूदीन ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर सर्मथन दिया। इस मौके पर बल्ला के पूर्व सरपंच रणबीर सिंह मान, शेखपुरा के राजेंद्र सिंह व कुलदीप कुमार, पाढा गांव के धर्मबीर सिंह, वीरेंद्र आर्य,मोरमाजरा गांव के सुखबीर सिंह, ईश्वर सिंह मान, मानपुरा गांव से राजेंद्र व बिंदर गगसीना से जगबीर सिंह व कुलदीप सिंह सहित अन्य कई गांवों के सैकड़ों लोगों ने सभा स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन देने की घोषणा की।
मुनक हेड पर चौकसी कड़ी
घरौंडा। आरक्षण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को लेकर तीसरे दिन भी पूरे क्षेत्र व मुनक हेड पर पूरी तरह से शांति रही। मुनक हेड पर पुलिस व आरएएफ के जवान पूरी तरह से मोर्चा संभाले हुए हैं। हेड पर तैनात अधिकारियों ने बताया कि तीसरे दिन पूरे क्षेत्र में शांति हैं और हर स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हैं। तीन दिन से अधिकारी दिन-रात नहर पर तैनात है। सुरक्षा की दृष्टि से मुनक हेड पर सीसीटीवी कमरे, पुलिस व आरएएफ के जवान हर स्थिति पर नजर लगाए हुए हैं।