{"_id":"637b7de9d94a1850f37cc78e","slug":"karnal-death-of-an-old-man-living-alone-in-the-house-the-dead-body-was-gnawed-by-rats","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल: मकान में अकेले रह रहे बुजुर्ग की मौत, चूहों ने कुतरा शव, गुरुग्राम में रह रहा है परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: मकान में अकेले रह रहे बुजुर्ग की मौत, चूहों ने कुतरा शव, गुरुग्राम में रह रहा है परिवार
Mon, 21 Nov 2022 07:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 21 Nov 2022 07:02 PM IST
सार
बुजुर्ग के शव में आंखों और चेहरे को चुहों ने कुतर दिया। मृतक सेल टैक्स विभाग के चालक के पद से रिटायर्ड था। वह अकेला करनाल में रहता था वहीं परिवार गुरुग्राम में रह रहा था। अकेला बुजुर्ग पेंशन से अपना गुजारा करता था।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरियाणा के करनाल के रामनगर के एक मकान में अकेले रह रहे बुजुर्ग की मौत को हो गई। घर में गंदगी इतनी थी कि बुजुर्ग के शव को भी चूहों ने कुतर दिया। पुलिस के अनुसार चेहरे और आंखों को चूहों ने कुतरा है। सोमवार सुबह जब बुजुर्ग घर से बाहर नहीं निकला तो आसपास के लोगों को कुछ संदेह हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने मकान के अंदर जाकर देखा तो बुजुर्ग के शव के ऊपर से चूहे घूम रहे थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के शवगृह में भेज दिया। जहां शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रामनगर निवासी मनोहर लाल पिछले 10 साल से अपने मकान में अकेले ही रह रहे थे। पड़ोस के लोगों के अनुसार बुजुर्ग मनोहर लाल का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। जिसके चलते उसकी पत्नी व बच्चे गुरुग्राम में रह रहे हैं।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि मनोहर लाल सेल्स टैक्स विभाग में ड्राइवर के पद पर तैनात थे। वे रोजाना शराब पीने के आदी थे। जिसके चलते वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ लड़ाई झगड़ा करते थे। बेटे कपिल, पत्नी और बहन के आने के बाद उनके शव का पोस्टमार्टम हुआ। उनका एक बेटा और बेटी है। दोनों शादीशुदा हैं। बेटा गुरुग्राम में नौकरी करता है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया था। बेटे व परिवार के अन्य सदस्यों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव वारिसों को सौंप दिया है। - जगबीर सिंह, प्रभारी, रामनगर थाना।