{"_id":"7a1f140e1ad471abbc72be0a7caf8407","slug":"karnal-clement-indra-and-khattar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल में मेहरबान इंद्र और खट्टर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में मेहरबान इंद्र और खट्टर
करनाल/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल के लिए
विज्ञापन
रविवार का दिन खास रहा। पहला गर्मी से निजात दिलाने के लिए इंद्रदेवता खूब
मेहरबान रहे और 22 एमएम बारिश ने किसानों को खुश कर दिया।
दूसरा प्रदेश के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कसर पूरी कर दी। शहर की समस्याओं को दूर करने के लिए उन्होंने खजाने का मुंह खोल दिया और करोड़ों रुपयों की परियोजनाओं की शुरुआत कर शहरवासियों के दिल को छू लिया। सीएम की करीब 40 करोड़ रुपये की पांच परियोजनाओं से भी शहरवासी बागबाग नजर आ रहे हैं।
पर्यटन हब बनेगा कर्णताल
कर्णताल के सौंदर्यीकरण पर खर्च 3 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कर्णताल के मध्य में दानवीर राजा कर्ण की एक विशाल प्रतिमा होगी स्थापित। सीएम ने इसके जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास के बाद बताया कि महाभारत काल के महा पराकर्मी योद्धा कर्ण के नाम से करनाल शहर के बीच में स्थापित कर्णताल का सौंदर्यीकरण करके इसे पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि करनाल का नाम पर्यटन की दृष्टि से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाना जा सके। कर्णताल के मध्य दानवीर राजा कर्ण की एक विशाल प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने परिसर में पौधरोपण किया और लोगों को पर्यावरण स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया।
30 करोड़ से बनेगा निगम का नया भवन
कंडम हो चुके नगर निगम भवन के स्थान पर अब 30 करोड़ रुपये का नया भवन मिलेगा। सीएम ने रविवार को सेक्टर-12 में नए भवन की आधारशिला रखी। सीएम ने कहा कि विधानसभा चुनाव में उन्होंने ये वादा किया था, अब सपना साकार होगा और निगम के लिए आधुनिक व बहुमंजिला भवन होगा। इसका कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण में किसी तरह की लापरवाही न बरतें।
साढ़े आठ करोड़ से चमकेंगी सेक्टर-13 की सड़कें
काफी समय से बदहाल सेक्टर-13 की सड़कें भी अब चकाचक नजर आएंगी। इनकी मरम्मत के लिए आठ करोड़ 58 लाख रुपये स्वीकृत किए। साथ ही सीएम ने सड़कों के निर्माण कार्यों की शुरुआत की। अधिकारियों ने बताया कि राशि से सेक्टर की ज्यादातर सड़कों को सुधारा जाएगा। कुल सड़कों की दूरी करीब 19 किलोमीटर है। बता दें कि सेक्टर-13 की सड़कें काफी खस्ताहाल थी और यहां के लोगों की यह बहुत पुरानी मांग थी।
फायर स्टेशन को मिला नया भवन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सेक्टर-4 में फायर ब्रिगेड भवन का उद्घाटन किया। इस भवन के स्थापित होने से इसमें फायर ब्रिगेड की बसें रखी जाएंगी। इसके साथ-साथ आधुनिक सुविधाओं से लैस उपकरण भी उपलब्ध होंगे। इसके अलावा पंचायत भवन में करीब 50 लाख रुपये की लागत से ई लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।
सीएम बोले, पैसे की कमी नहीं
नगर निगम में पार्षदों की बैठक को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि हर पार्षद अपने वार्ड की सफाई योजना बनाकर दें कि वार्ड में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए क्या-क्या संसाधन चाहिए? कितना पैसा चाहिए, दिया जाएगा। इस कार्य के लिए पैसे की कमी नहीं है। यह पायलट योजना करनाल के पांच वार्डों से शुरू की जा रही है। मुख्यमंत्री ने नगर निगम की वेबसाइट को लांच करने के बाद उपायुक्त को निर्देश दिए कि इस वेबसाइट को भी ई-दिशा केंद्र से जोड़कर सूचना तंत्र को जनहित के लिए और पारदर्शी बनाएं। नगर निगम की महापौर रेणु बाला गुप्ता और आयुक्त सुमेधा कटारिया ने मुख्यमंत्री को बताया कि 1970 से 2010 तक का रिकार्ड स्कैन करके वेबसाइट पर डाल दिया गया है। इसके साथ-साथ नगर निगम में उपलब्ध वाहनों में जीपीएस सिस्टम की व्यवस्था भी कर दी गई है। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग, डिप्टी मेयर मनोज वधवा, पार्षद जोगिंद्र चौहान, सुदेश गुलाटी, भगवान दास अग्गी, पूर्णचंद परोचा, सुजाता अरोड़ा, नरेंद्र पंडित, विनोद तितोरिया सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।