फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   karnal CAA protest

सीएए के समर्थन में सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं ने निकाली पदयात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
karnal CAA protest
शहर में सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने एकजुट होकर नागरिक संशोधन एक्ट के समर्थन में पदयात्रा मार्च निकाला। एक तरफ लोग नागरिक संशोधन एक्ट का विरोध कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अब इसके समर्थन में भी आम जनता पूरे देश में सड़कों पर आ गई है। पदयात्रा रामलीला ग्राउंड से शुरू होकर शहर के बाजारों से होते हुए सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय पहुंची, जहां उपायुक्त के माध्यम से देश के राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन प्रेषित किया गया।
विज्ञापन

जागरूक नागरिक मंच के संयोजक विनीत, संजय बठला ने बताया कि आज विपक्ष के कुछ नेता समाज में चंद लोगों को बहकाकर देश के कुछ हिस्सों में हिंसा, आगजनी की घटनाएं करवा रहे हैं। हकीकत यह है कि विरोध प्रदर्शन करने वाले ऐसे लोगों को यह भी मालूम नहीं होता कि वह विरोध किस चीज का कर रहे हैं। सीएए का मकसद पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश में प्रताड़ित अल्पसंख्यक हिंदू, बौद्ध, सिख, जैन, पारसी, ईसाई आदि जो धर्म के नाम पर इन देशों से विस्थापित होकर भारत आए हैं, उनको भारत की नागरिकता देना है, जबकि भारत के किसी भी व्यक्ति की नागरिकता खत्म करना नहीं। संजय बठला ने कहा कि सीएए के समर्थन के लिए आज करनाल की लगभग 50 से अधिक सामाजिक धार्मिक संस्थाएं एकजुट होकर पदयात्रा निकाल रही हैं।
विज्ञापन

इन संस्थाओं के सदस्यों ने लिया हिस्सा
संस्थाओं में विश्व हिंदू परिषद, मां झंडेवाली सेवा समिति, श्रीसनातन धर्म मंदिर, दक्षिण पंचमुखी हनुमान मंदिर, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, श्रीराधा कृष्ण गौशाला, करनाल व्यापार मंडल, जुंडला गौशाला, भारत विकास परिषद, समर्पण मानव सेवा समिति, श्रीबाला सेवा परिवार, बलदेव जनसेवा दल, अपना आशियाना, लक्ष्य जनहित सोसायटी, गुरू नानक सेवा सोसायटी, मुस्लिम समाज, करनाल प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन, कैथल क्लब करनाल, हरियाणा सिविल पैंशनर्स एसोसिएशन, करनाल मानव सेवा संघ, श्रीभाट ब्राह्मण महासभा करनाल, निफा, हरियाणा योग परिषद, विवेकानंद विचार मंच, सार्थक कला मंच, केमिस्ट एसोसिएशन, विर्क अस्पताल, दुआ अस्पताल, ब्राह्मण सभा, राष्ट्र सेविका समिति, ऑप्टिकल एसोसिएशन, सूर्य मंदिर, जय अंबे कृपा मंडल, सांई प्रकाश मंडल, सांई चरण पादुका सेवा मंडल, कृष्ण कृपा मंच, मां आदि शक्ति सेवा समिति, माधव नेत्र बैंक, भारतीय मजदूर संघ, आर्य केंद्रीय सभा, विवेकानंद विद्यालय, शिवपुरी सेवक सभा करनाल, सेवा भारती अधिवक्ता परिषद, नव चेतना मंच संस्थाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed