फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   karnal become smart city

स्मार्ट की लिस्ट में आते ही जश्न में डूबे शहरवासी

Fri, 28 Aug 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला करनाल Updated Fri, 28 Aug 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
karnal become smart city

देश के 98 स्मार्ट शहरों में करनाल सिटी के नाम की आधिकारिक घोषणा केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू ने गुरुवार को कर दी। इस दौरान जैसे ही करनाल का नाम उन्होंने बोला तो शहरवासी जश्न में झूम उठे। करनाल का नाम आने के बाद अब शहर को स्मार्ट बनाने के लिए बनाई जानी वाली योजना के लिए 2 करोड़ रुपये की राशि शनिवार को नगर निगम करनाल के खाते में केंद्र सरकार की ओर से आ जाएगी। इसी के तहत अब जल्द ही राज्य सरकार शहर को स्मार्ट बनाने के लिए काउंसलर की नियुक्ति करेगी।

विज्ञापन


इसी की सलाह से शहर में नई योजनाएं बनाई जाएंगी। इनमें से आधे केंद्र सरकार व आधे राज्य सरकार वहन करेगी। पहले चरण में 20 शहरों को स्मार्ट बनाया जाएगा। प्रत्येक शहर को पहले साल 200 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके बाद हर साल 100 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी। योजना के तहत हर राज्य में कम से कम एक स्मार्ट सिटी विकसित की जाएगी। शहर को स्मार्ट बनाने के लिए नगर निगम करनाल को अपनी पूरी योजना 3 माह के भीतर प्रदेश सरकार को भेजनी होगी।
विज्ञापन


क्या होगा दूसरों से अलग
स्मार्ट सिटी बनने के बाद करनाल शहर में सब कुछ स्मार्ट होगा। इनमें स्मार्ट हॉस्पिटल, स्मार्ट सड़कें, स्मार्ट ट्रांसपोटेशन, स्मार्ट जल सिस्टम, स्मार्ट बिल्डिंग के साथ-साथ हर समस्या के स्मार्ट सोल्यूशन होंगे। शहर के कुछ एरिया को आदर्श के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें स्मार्ट पार्किंग व्यवस्था के साथ-साथ स्मार्ट एनर्जी, स्मार्ट स्कीमस की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। बाकायदा इन सुविधाओं के लिए नगर निगम करनाल एक मोबाइल एप भी लांच कर सकता है। एक ऐसी व्यवस्था की जाएगी जहां लोगों को किसी भी सुविधाओं के लिए लाइनों में नहीं खड़ा होने पड़ेगा। न बिल भरने के लिए न जन्म-मृत्यु या विवाह पंजीकरण के लिए। तकनीकी का अधिक से अधिक प्रयोग करते हुए तमाम सुविधाएं लोगों को मुहैया कराई जाएंगी। एक ऐसी सिटी बनाई जाएगी जिसमें लोगों में सेफ्टी और सिक्योरिटी की फिलिंग्स उनके मन में स्वत: आए। इन सबके लिए नगर निगम करनाल को सभी विभागों के साथ जनता के सहयोग की जरूरत होगी। हर विभाग को दूसरे जिलों के विभागों से स्मार्ट बनाया जाएगा। कुल मिलाकर एक ऐसा शहर जहां हर सुविधाएं बेहद आसानी से और सस्ते दामों में उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध कॉलोनियों की हो सकती है बल्ले-बल्ले
शहर को योजना के तहत चार मूलभूत ढांचों के तहत स्मार्ट बनाया जाएगा। इनमें रेट्रोफिटिंग, रिडवेल्पमेंट, ग्रीन फिल्डिंग और पैन सिटी इनेसिएटिव शामिल है। शहर को स्मार्ट बनाने के लिए इन्हीं चारों मॉडल पर काम किया जाएगा। इनमें से ग्रीन फिल्डिंग प्लान के तहत शहर की अवैध कॉलोनियों को विकसित करने के लिए उन्हें सुविधाएं भी दी जा सकती हैं, लेकिन यह सब सर्वे में 50 प्रतिशत आबाद होने वाले कॉलोनियों में ही हो सकता है।

स्मार्ट शहरों के उदाहरण डाले जाएंगे वेबसाइट पर
शहर को स्मार्ट बनाने के लिए लोगों से विजन लिया जाएगा। इसके बाद काउंसलर की सलाह से लोगों के इस विजन को स्वरूप दिया जाएगा। इसके लिए नगर निगम करनाल अपनी वेबसाइट पर विश्व के स्मार्ट शहरों के उदाहरण डालेगा, जिन्हें देखकर शहरवासी यह तय करेंगे कि शहर में इनमें से क्या उनके लिए उपयुक्त हो सकता है।

नगर निगम कार्यालय के दो किलोमीटर का एरिया रहेगा टारगेट
योजना के तहत रेट्रोफिटिंग मॉडल के तहत शहर में ऐसे एरिया जहां रिडेवलपमेंट नहीं हो सकता शहर के उस एरिया को भी विकसित किया जाएगा। इसमें नगर निगम के करीब 2 किलोमीटर के एरिया को लिया जा सकता है। यह वह एरिया है जहां शहरवासियों को सबसे अधिक दिक्कतों का समाना करना पड़ता है। इस एरिया में तोड़फोड़ भी संभव नहीं है। ऐसे में स्मार्ट सिटी के रेट्रोफिटिंग मॉडल के तहत इस क्षेत्र की समस्या को दूर करके कैसे इसे शहर की शान बनाया जाएगा यह देखने वाली बात होगी।


स्लम एरिया को किया जा सकता है विकसित
शहर की स्लम व मलिन बस्तियों को भी विकसित किया जा सकता है। रिडेवलपमेंट मॉडल का प्रयोग करके यह संभव है। ऐसे में शहर की दर्जनों स्लम बस्तियों को इस मॉडल से संजीवनी मिलने की आस जगी है। इसके अलावा, शहर को स्मार्ट बनाने के लिए सबसे पहले नगर निगम करनाल शहर की स्वच्छता को सही करेगा। इसके लिए कूड़े का प्रबंधन उसके लिए सबसे बड़ी बाधा है। पानी निकासी की व्यवस्था, रेन हार्वेसं्िटग पर ध्यान दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed