{"_id":"31983eceede2cb4935930f4a0e0925ed","slug":"karnal-ashwini-won-the-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्विनी ने जीता करनाल का ‘कुरुक्षेत्र’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्विनी ने जीता करनाल का ‘कुरुक्षेत्र’
करनाल
Updated Sat, 17 May 2014 12:44 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा के आम चुनाव में करनाल संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के
विज्ञापन
उम्मीदवार अश्विनी कुमार चोपड़ा ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अरविंद
शर्मा को 3 लाख 60 हजार 147 मतों से हराया।
करनाल लोक सभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी बलराज सिंह ने यह घोषणा की। करनाल लोकसभा क्षेत्र में कुल 16 लाख 79 हजार 370 मतदाताओं में से 11 लाख 87 हजार 519 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था।
करनाल लोक सभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी बलराज सिंह ने यह घोषणा की।
उन्होंने बताया कि करनाल क्षेत्र से कुल 23 उम्मीदवार मैदान में थे।
इनमें से भाजपा के उम्मीदवार अश्विनी कुमार चोपड़ा ने कुल 5 लाख 94 हजार 817 मत प्राप्त करके पहला स्थान हासिल किया, जबकि कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार डॉ. अरविंद शर्मा 2 लाख 34 हजार 670 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार इनेलो उम्मीदवार जसविंद्र सिंह संधू ने एक लाख 87 हजार 902 वोट मिले। वे तीसरे स्थान पर रहे। इनेलो लोकसभा क्षेत्र में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार मराठा वीरेंद्र वर्मा को एक लाख 2 हजार 628 वोट मिले। आम आदमी के उम्मीदवार परमजीत सिंह को कुल 32 हजार 60 वोट मिले।
यह भी थे मैदान में
सीपीआई के मामचंद को कुल 10 हजार 945 वोट, आरजेपी (ई) के उम्मीदवार पाले राम कश्यप को 2 हजार 654 वोट, एआईएफबी के उम्मीदवार आशीष को एक हजार 314, एलपीपी (डीसी) के उम्मीदवार दुलीचंद को एक हजार 144 वोट, बीएससीपी के उम्मीदवार खताब सिंह मोर को 885 वोट, आरजेपी के उम्मीदवार पूर्ण सिंह पंवार को 865 वोट, आरएकेपी के उम्मीदवार देविंद्र शर्मा को 806 वोट और आरपीआई (ए) के उम्मीदवार देवेंद्र जागलान को 759 वोट मिले हैं।
आजाद उम्मीदवार में जगदीश को 3 हजार 442, जगबीर सिंह राणा को 2 हजार 775, मोहम्मद हसन को 2 हजार 723, राजेश कुमार को एक हजार 937, किस्मत शर्मा को एक हजार 757, शशी सैनी को एक हजार 544, सावित्री को एक हजार 468, महेंद्र पाल को एक हजार 276, अरविंद तिवारी को एक हजार 260 व राम पाल शर्मा को 940 वोट मिले।