{"_id":"c8086fb73d1b2dcbebab2c532fdd83fd","slug":"kanjk-worship-temples-full","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर में कंजक पूजन, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर में कंजक पूजन, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 13 Oct 2013 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र में दुर्गा अष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर लोगों ने कन्या पूजन कर उन्हें उपहार भेंट किए और माता का आशीर्वाद लिया।
दुर्गा अष्टमी के अवसर पर श्रीदेवीकूप भद्रकाली मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। अष्टमी के अवसर पर मंदिर कमेटी द्वारा विशेष छप्पन भोग लगा कर माता रानी की पूजा की गई और प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।
श्रद्धालुआें ने मंदिर परिसर में पहुंचकर कंजक पूजन कर अपना व्रत खोला। माता की भेंटें सुनकर श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए। इस पावन त्योहार के अवसर पर करनाल से आए श्रद्धालु जगदीश गोयल ने सुबह, दोपहर में कुरुक्षेत्र के विश्वपाल और रात को शहर के ही संजीव आनंद और सतीश कुमार गर्ग तरावडी की ओर से अन्नपूर्णा भंडारे का आयोजन किया गया।
पूजन के लिए कम पड़ी कन्याएं
दुर्गा अष्टमी के दिन पूजन के लिए श्रद्धालु यहां वहां नन्हीं कन्याओं के पीछे कंजक पूजन के लिए अपने घर ले जाने के लिए दौड़ते दिखे। दुर्गा पूजन के लिए श्रद्धालुओं को कन्याओं के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
जयघोषों से भक्तिमय हुआ वातावरण
दुर्गा अष्टमी के अवसर पर प्राचीन शक्तिपीठ श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर में माता के भक्तों ने जोरशोर के साथ माता के जयनारे लगाए गए। इस कारण मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय हो गया।