{"_id":"69c59ea6c3d3b89eb50540bb","slug":"kanjak-worshipped-on-durgashtami-devotees-queue-up-at-the-mothers-court-karnal-news-c-18-knl1018-873340-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दुर्गाष्टमी पर पूजे कंजक, माता के दरबार में लगी भक्तों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दुर्गाष्टमी पर पूजे कंजक, माता के दरबार में लगी भक्तों की कतार
विज्ञापन
अष्टमी के अवसर पर मां मनसा देवी मंदिर में मां मनसा देवी को भोग लगवाने के बाद कंजक पूजा करते श्र
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों व घरों में कन्या पूजन किया और हलवा, पूरी व छोले के प्रसाद का भोग लगाकर व्रत खोला। मंदिरों में भी बड़े आयोजन हुए। कई जगह मेलों जैसा माहौल बना रहा। वीरवार सुबह से मां मनसा देवी मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।
श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में पहुंचकर पूजा की और मां मनसा देवी के दर्शन कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। भक्तों ने श्रद्धा भाव से मां को हलवा, पूरी और छोले का भोग अर्पित किया। मंदिर परिसर भजन-कीर्तन और जयकारों से गुंजायमान हो उठा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बन गया। कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका विधिवत पूजन किया गया। कन्याओं के चरण धोकर उन्हें चुनरी ओढ़ाई गई और हलवा-पूरी और चने का प्रसाद खिलाया गया। इसके साथ ही उन्हें उपहार स्वरूप दक्षिणा, खिलौने भेंट दी गई।