फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kamboj Ekta Manch honored women wrestlers

Karnal News: काम्बोज एकता मंच ने महिला पहलवानों को किया सम्मानित

Thu, 22 Jan 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 22 Jan 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Kamboj Ekta Manch honored women wrestlers
महिला पहवानों को सम्मानित करते काम्बोज एकता मंच के सदस्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। राष्ट्रीय रेसलिंग प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीतने पर दो महिला पहलवानों को काम्बोज एकता मंच ने बुधवार को एक समारोह में सम्मानित किया। गोवा में आयोजित प्रतियोगिता में जीविका काम्बोज और वनिका गुर्जर ने शानदार प्रदर्शन किया था। उनके कोच सतविंदर सिंह का भी समारोह में अभिनंदन किया गया।
मंच के अध्यक्ष मेहर सिंह ने बताया कि गांव हिनौरी की दो बेटियों ने गोवा में आयोजित बेल्ट रेसलिंग और मास रेसलिंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। लाडवा के निजी स्कूल की ये छात्राएं अपने कोच के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में उतरीं और स्कूल को तीसरा स्थान दिलाया।
विज्ञापन

सचिव प्रदीप काम्बोज ने बेटियों, परिजन व कोच का अभिनंदन करते हुए भविष्य में सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने समाज हित के कार्यों में लोगों से समर्थन की अपील की। कोच सतविंदर सिंह ने मंच का आभार जताते हुए अभिभावकों से बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। इस मौके पर कमलेश देवी, वंदना रानी, किरण काम्बोज, सुशील कुमार, संदीप गुर्जर, संदीप कुमार, धर्म सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed