{"_id":"57ead2064f1c1bcd265746ae","slug":"kaidi-hanged-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में कैदी ने फंदा लगा की आत्महत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में कैदी ने फंदा लगा की आत्महत्या
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
Updated Wed, 28 Sep 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
पंजाब के मानसा जिले में युवक ने लगाई फांसी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज को लेकर पत्नी की हत्या के मामले में एक सप्ताह पहले जेल में बंद हुए युवक ने जेल में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सदर थाना पुलिस ने कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले के अनुसार, उझा पानीपत निवासी रोहित की शादी तीन माह पूर्व उग्राखेड़ी की रहने वाली आरती के साथ हुई थी।
शादी के कुछ दिनों बाद दोनों में आपसी झगड़ा होने लगा। इसके चलते 21 सितंबर को आरती ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस पर आरती के मायके पक्ष के लोगों ने उसके पति रोहित, मां ओमबीरी व पिता टेकराम के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज करवा दिया। पुलिस ने 22 सितंबर को रोहित सहित इसके मां-बाप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मंगलवार सुबह रोहित ने चादर के साथ ही जेल में फंदा लगा लिया। बंदी की मौत की सूचना के बाद जेल में हड़कंप मच गया। सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।