फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   jumping from medical college broke his heart

मेडिकल कालेज की चौथी मंजिल से कूदने वाले ने तोड़ा दाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
jumping from medical college broke his heart
कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज मे बुधवार देर शाम को चौथी मंजिल से कूदकर भागने का प्रयास करने वाले मरीज ने उपचार के दौरान गुरुवार सुबह चार बजे दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं दूसरी ओर परिजनों का कहना है कि रूबल की मौत पांव फिसलने के बाद खिड़की से गिरने से हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंगलवार को सदर बाजार क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय रूबल मेडिकल कॉलेज में दाखिल हुआ था। इस दौरान मेडिकल कॉलेज डॉक्टर द्वारा उसका कोरोना वायरस का टेस्ट भी कराया गया, जिसकी रिपोर्ट बुधवार को आ गई थी और वह नेगेटिव पाया गया था। इसके बावजूद बुधवार देर शाम को रूबल ने मेडिकल कॉलेज से भागने के लिए चौथी मंजिल की खिड़की से छलांग लगा दी, जिससे उसे गंभीर चोट लगी। उसे मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में दाखिल किया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि रूबल शराब का आदी था। लीवर में प्रॉब्लम होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था। कॉलेज प्रवक्ता डा. गुंजन ने बताया कि उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी थी और इसके बारे में उसे बता भी दिया गया था। चौथी मंजिल से कूदने पर उसके शरीर में करीब 15 फ्रैक्चर आए थे और छाती व पेट में खून भी जम गया था। उसे डाक्टरों ने बचाने के लिए पूरा प्रयास किया, लेकिन बच नहीं सका। इस संबंध में सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी रमेश ने कहा कि मामले में 174 की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों का कहना है कि रूबल का पांव फिसल गया था, जिस कारण वह खिड़की से नीचे गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed