फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   jumped from the second floor of the court, condition critical

कोर्ट की दूसरी मंजिल से कूदा, हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
jumped from the second floor of the court, condition critical
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। फर्जी राशन कार्ड बनाने के मामले में पकड़े गए एक आरोपी ने जिला कोर्ट की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है। कुछ महीने पहले करीब 196 फर्जी एसबीपीएल राशन कार्ड बनाने का मामला सामने आया था। जिसमें करीब 56 लाख रुपये का राशन हड़पा गया है। इस मामले में सेक्टर-32, 33 थाने में तीन मामले दर्ज हैं। जिसमें डीएफएससी निरीक्षक देवेंद्र मान, आरोपी अरुण सहित अन्य लोगों के नाम सामने आए थे। आरोपी डीएफएससी निरीक्षक देवेंद्र मान पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। वहीं 26 मई को पुलिस ने आरोपी अरुण को गिरफ्तार किया था। सेक्टर-32, 33 थाना प्रभारी राजीव मिगलानी ने बताया कि आरोपी अरुण चार दिन के रिमांड पर था, जिसे 30 मई को कोर्ट में पेश करना था, लेकिन आरोपी के वकील ने कोर्ट में अपील की थी, जिस कारण उसे 29 मई की दोपहर कोर्ट में पेश किया गया। जब पुलिस कर्मी आरोपी अरुण को कोर्ट रूम से बाहर लेकर आया तो वह पानी मांगने लगा। पुलिस कर्मी उसे पानी पिलाने के लिए वाटर कूलर के पास ले गया, जहां आरोपी पुलिस कर्मी को धक्का देकर दूसरी मंजिल से कूद गया। उसे पकड़ने का भी प्रयास किया गया। आरोपी की नीचे गिरने से बाजू में चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed