फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Jhoome on the song Naina Barse Rim Jhim Rim Jhim...

नैना बरसे रिम झिम रिम झिम... गीत पर झूमे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Jhoome on the song Naina Barse Rim Jhim Rim Jhim...
207: वायस आफ इंडिया की ओर से करनाल क्लब में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागी को पुरस्कृत करते आयोजक।
करनाल। वॉइस ऑफ इंडिया संस्था की ओर से भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर को करनाल क्लब में उन्हीं के गीतों से श्रद्धांजलि दी गई। कलाकारों को लता मंगेशकर अवॉर्ड से नवाजा गया। नव चेतना मंच के समन्वयक एसपी चौहान, प्राचार्य डॉ. गुरिंद्र सिंह, गुलमोहर बाग के निदेशक मनोज गुप्ता व कपिल गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया।
विज्ञापन

अमृत पाल और मनिंदर ने वादा कर ले साजना... गीत गाकर समा बांध दिया। संगीत की शिक्षा प्राप्त कर रहे केशव और बानी ने ये दिल तुम बिन कहीं लगता नही... गीत गाकर वाहवाही लूटी। उभरती कलाकार शालू ने अपने अनोखे अंदाज में बिंदिया चमकेगी... गीत सुनाकर श्रोताओं की तालियां बटोरी। गायक डॉ. अभय सूद ने ये समा समा है ये प्यार का... गीत मनमोहक अंदाज में सुनाया। वॉइस ऑफ इंडिया के सदस्य और आकाशवाणी कलाकार चंद्र मेहता ने नैना बरसे रिम झिम रिम झिम.. गीत सुनाया।
विज्ञापन

पूर्व बैंकर अशोक महेंद्रू ने साजन मेरा उस पार है.. गीत गाया। चंडीगढ़ से पधारे अमृत पाल सिंह ने वादियां मेरा दामन रास्ते मेरी बाहें... गुनगुनाया। छात्रा अन्नू बत्रा ने शास्त्रीय संगीत आधारित गीत मो से छल किए जाए... सुनाया। पानीपत सिविल अस्पताल में कार्यरत नेत्र विशेषज्ञ डॉ. शालिनी मेहता ने कार्यक्रम का टाइटल गीत रहें ना रहें हम महका करेंगे बन के कली बन के सबा... गाकर श्रोताओं को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। नव चेतना मंच के संयोजक एसपी चौहान ने आदमी मुसाफिर है... गीत सुना के तालियां बटोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर भारत में लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी के गीतों को जीवंत अंदाज में पेश करने वाले दिलशाद अहमद और मनिंदर बब्बू ने आशाओं के सावन में और जिंदगी प्यार का गीत है... गाया।
कार्यक्रम का संचालन रेडियो उद्घोषक एवं वॉइस ऑफ इंडिया के महासचिव महेश शर्मा ने किया। अध्यक्ष डॉ. कृष्ण अरोड़ा ने बताया कि आगामी 31 जुलाई को मोहम्मद रफी नाइट को बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। जिसमें बॉलीवुड की हस्तियों को भी बुलाने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर आर्जव शर्मा, वीरेंद्र लाडी, केएल सोढ़ी, अजय शर्मा, अनिल भग , डॉ. वीके सिंगला, डॉ. अशोक गुप्ता, प्रितपाल सिंह पन्नू, नरेश अरोड़ा, रीना अरोड़ा, अशोक अरोड़ा, राज अरोड़ा, ओमप्रकाश, सुकांत, राकेश वर्मा, राजीव गाबा व शाम अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed