{"_id":"67f03be04a50ba84a502e714","slug":"jcb-runs-on-eight-illegal-colonies-in-assandh-karnal-news-c-18-1-knl1004-617276-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: असंध में आठ अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: असंध में आठ अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी
Sat, 05 Apr 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/असंध। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) करनाल की टीम ने शुक्रवार को असंध क्षेत्र में आठ अवैध कॉलोनियों पर तोड़फोड़ की। इस दौरान एक दुकान, एक शेड, बाथरूम सहित कई डीपीसी व सड़कों को ध्वस्त कर दिया गया।
जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की टीम असंध क्षेत्र में पहुंची। यहां सबसे पहले सेंट जोसेफ स्कूल के चार एकड़ में पनप रही अवैध कॉलोनी में सभी कच्ची पक्की सड़कों को तोड़ दिया गया। दूसरी अवैध कॉलोनी लगभग एक एकड़ में ट्रैक्टर मार्केट के पास कैथल बाई पास पर थी, जिसमें दो डीपीसी व प्लाटों की निशानदेही को ध्वस्त किया गया।
इसके बाद टीम ने जींद रोड पर करीब दो एकड़ में पनप रही अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ की। यहां 10 डीपीसी व कच्ची सड़कों को ध्वस्त किया गया है। यहां तीसरी बार तोड़फोड़ की गई है। इसके बाद इसी मार्ग पर दो एकड़ में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी में 10 डीपीसी व सड़कें तोड़ी गई हैं। यहां भी तीसरी बार कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
पांचवीं अवैध कॉलोनी जींद बाईपास पर गुजरखिया रोड पर थी, जो एक एकड़ में बनाई जा रही थी, यहां भी दो डीपीसी व सड़कों को तोड़ दिया गया। छठी अवैध कॉलोनी तो तहसील के निकट ही एक एकड़ में बनाई जा रही थी, यहां पर चार डीपीसी, एक दुकान, एक शेडव बाथरूम व सड़कों को ध्वस्त किया गया। सातवीं अवैध कॉलोनी सालवन रोड पर तीन एकड़ में बनाई जा रही थी, जिसमें 20 डीपीसी व सड़कों को तोड़ दिया गया।
आठवीं अवैध कॉलोनी सालवन चौक पर दो एकड़ जमीन पर बनाई जा रही थी, यहां पर 15 डीपीसी व सड़कों को ध्वस्त कर दिया गया। डीटीपी सतीश कुमार के साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट व असंध थाना पुलिस मौजूद रही। इसके कारण कोई विरोध नहीं कर सका।अवैध कॉलोनियों को प्लाट नहीं लेने की हिदायत दी गई।