फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   JCB ran on three illegal colonies in Indri, houses including showroom demolished

छह माह बाद 18 जनवरी को होगी नगर निगम हाउस की बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
JCB ran on three illegal colonies in Indri, houses including showroom demolished
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। छह माह से भी अधिक समय बाद अब नगर निगम हाउस की सामान्य बैठक 18 जनवरी को होगी। इसके लिए सुबह 11 बजे से नए निगम कार्यालय के प्रथम तल स्थित कांफ्रेंस हाल में बैठक करना तय किया गया है। इसके लिए 30 प्रस्तावों वाला एजेंडा भी तैयार कर लिया गया है। हालांकि एजेंडे से कई महत्वपूर्ण जरूरतों से जुड़े प्रस्ताव नदारद हैं। जिन्हें लेकर पार्षदों द्वारा सदन में मुद्दे उठाए जा सकते हैं।
नगर निगम की पिछली बैठक 30 जून को पंचायत भवन के हॉल में आयोजित की गई थी। यह बैठक काफी हंगामेदार रही थी। बैठक में पार्षदों ने इससे पिछली बैठकों में पारित प्रस्तावों पर प्रगति रिपोर्ट मांगी थी। ऐसा नहीं होने पर सदन का बहिष्कार भी किया था। हालांकि प्रगति रिपोर्ट के साथ 30 दिन बाद दोबारा बैठक बुलाए जाने के आश्वासन पर पार्षद फिर बैठक में आए थे और बैठक में प्रस्तावों को पारित किया गया था। लेकिन 30 दिन के स्थान पर बोर्ड की बैठक अब छह महीने से भी अधिक समय बाद की जा रही है।
विज्ञापन

30 जून की बैठक में वार्ड 15 के बाशिंदों ने अपने घरों में आ रहे गंदे पानी को बोतलों में भरकर बैठक में लाकर निगमायुक्त व महापौर को दिखाया था। शायद यही कारण है कि वार्ड-15 में गंदे पानी की समस्या के निजात के लिए पुरानी सीवरेज व पेयजल की पाइप लाइनों को बदलने का प्रस्ताव एजेंडे में प्रस्ताव संख्या छह में शामिल किया गया है। पार्षद युद्धवीर सैनी के अनुरोध पर इस कार्य के लिए दो अनुमान तैयार किए गए हैं, जिसमें एक 85.02 लाख का है और दूसरा 85.93 लाख का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंडे से गायब है स्ट्रीट लाइट का मुद्दा
नगर निगम क्षेत्र में पिछले तीन साल से कोई भी नई स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई है। इसका कारण यह है कि यहां स्मार्ट सिटी के तहत 25000 स्मार्ट लाइटें लगाने का प्रस्ताव है, लेकिन स्मार्ट सिटी तीन साल से स्मार्ट लाइटों के टेंडर किसी कंपनी को नहीं दे सका है। परिणाम यह है कि न तो स्मार्ट सिटी से लाइटें लगी न नगर निगम ने कोई स्ट्रीट लगवाई। यह मुद्दा कुछ पार्षदों द्वारा बैठक में जोरशोर से उठाया जा सकता है।
एजेंडे में ये प्रमुख प्रस्ताव भी शामिल
-20 करोड़ से बने नगर निगम के नए भवन के लिए 172.52 लाख से फर्नीचर खरीदने का प्रस्ताव
-मदनपुर गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए जमीन के मामले पर विचार
-170.95 लाख की लागत से वार्ड-18 में गुरुनानकपुरा में सीवरेज के लिए एसटीपी निर्माण
-पालनगर में पंचायती भूमि पर राजमाता अहिल्याबाई होल्कर भवन निर्माण का प्रस्ताव
-मेरठ रोड स्थित अस्थायी स्टोर को खुली बोली लगाकर बेचने का प्रस्ताव
-शहर में एक चौक का नाम अजमीढ़ महाराज के नाम पर रखने का प्रस्ताव
-वार्ड-15 में घरों में गंदे पानी को लेकर पुरानी सीवरेज, पेयजल पाइप लाइनों को बदलने का प्रस्ताव
-गांव झंझाड़ी को नगर निगम करनाल की सीमा से बाहर करने पर विचार
-हरियाणा पुलिस अकादमी के अशोक विहार में कंम्युनिटी सेंटर व ट्यूबवेल लगाने पर विचार
-20 साल से ऊपर के किरायेदारों को किराये की दुकानों, मकानों को बेचने का अधिकार देने का प्रस्ताव
-पिंगली डेयरी शिफ्टिंग स्थल पर प्लॉटो में मिट्टी की भराई कराने का प्रस्ताव
-वार्ड-15 में बरसाती नाले का निर्माण, वार्ड 17 में वाटर बूस्टर निर्माण का प्रस्ताव
-सिंचाई विभाग के रजबाहे से लेकर चिड़ाव मोड़ तक का क्षेत्र निगम क्षेत्र में शामिल करने पर विचार
-निगम की स्थापना शाखा के लिए 35 नए पदों को सृजित करने का प्रस्ताव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed