{"_id":"5755bfea4f1c1b761f9c562e","slug":"jats-continue-protest-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाटों का धरना जारी, सुरक्षा कड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाटों का धरना जारी, सुरक्षा कड़ी
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Mon, 06 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलेभर में जाट आंदोलन को लेकर सुरक्षा कड़ी है। दूसरे दिन में शांति व्यवस्था बनी रही। गांव बल्ला में जाट समुदाय के लोगों ने सुबह से शाम तक धर्मशाला में धरना दिया। उधर, मूनक हेड पर बीएसएफ ने सुरक्षा व्यवस्था बनाई हुई है। जिलेभर में सुरक्षा की दृष्टि से नाके लगाए हुए हैं। बस स्टैंड से लेकर अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। वहीं, सोशल मीडिया पर खुफिया विभाग नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से असंध वाया बल्ला पानीपत एवं करनाल जाने वाली बसें बंद रही। इससे सवारियों को कई घंटों तक बस स्टैंड बल्ला पर इंतजार करना पड़ा। मजबूरन प्राइवेट बस एवं जीपों में जाना पड़ रहा है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर सेना और पुलिस बल तैनात किया हुआ है। मूनक हेड से हरियाणा और दिल्ली का पानी सप्लाई होने के कारण सुरक्षा बढ़ा रखी है। पिछले आंदोलन में यह पानी रोक दिया गया था और सरकार को जबरदस्त फटकार लगी थी। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा में किसी प्रकार की खामी नहीं छोड़ रखी है। एसपी पंकज नैन ने बताया कि सुरक्षा व्यापक है और शांति व्यवस्था बनी हुई है।
विज्ञापन
जाट आरक्षण समिति की ओर से बल्ला में सुलतानिया भवन में धरने के दूसरे दिन ग्रामीण शांतिपूर्वक बैठे रहे। ग्रामीण प्रधान मास्टर सुरजमल ने कहा कि जब तक मांगे लागू नहीं होगी धरना जारी रहेगा। मोरमाजरा एवं जयसिंहपूरा के दर्जनों ग्रामीणों ने धरना स्थल पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि सरकार जाटों को गलत नजर से देख रही है। जाट समुदाय का कहना है कि उनका धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर माजरा से प्रीत सिंह, सुरेंद्र, सुरजीत, ईश्वर, कृष्ण, सु जमल एवं सुखबीर सहित धरने पर बैठे रहे। वहीं, दिनभर शहर व अन्य स्थानों पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। डीसी मनदीप सिंह बराड़ व एसपी पंकज नैन समेत अन्य पुलिस के जवान हर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। खुद डीसी एसपी गांव-गांव जाकर लोगों को समझा रहे हैं।
विज्ञापन