फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Jammers will be installed in the state's jails at a cost of Rs 10 crore

Karnal News: प्रदेश की जेलों में 10 करोड़ से लगेंगे जैमर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Jammers will be installed in the state's jails at a cost of Rs 10 crore
देव शर्मा
विज्ञापन

करनाल। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के दावों के बीच अक्सर जेलों में कैदियों के पास मोबाइल फोन बरामद होने और जेल से आपराधिक नेटवर्क संचालित करने के मामले सामने आते हैं लेकिन अब हरियाणा सरकार ऐसे मामलों पर और अधिक सख्ती से रोक लगाने की तैयारी में है। इसके लिए राज्य का गृह एवं जेल विभाग प्रदेश की जेलों में करीब 10 करोड़ रुपये से जैमर व अन्य अत्याधुनिक उपकरण लगाने जा रहा है। सबसे पहले इन्हें अधिक संवेदनशील जेलों में लगाया जाएगा।
करनाल में 21 मई को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अत्याधुनिक जेल प्रशिक्षण अकादमी का उद्घाटन किया था। उन्होंने यहां प्रदेश में 300 करोड़ रुपये से तीन नई जेल फतेहाबाद, चरखीदादरी और पंचकूला में बनाने की घोषणा भी की थी। इससे पहले गृह एवं जेल विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने समारोह को संबोधित किया था। जिसमें उन्होंने नई जेल बनाने का तो जिक्र किया ही था, साथ ही ये भी कहा था कि सुधार दीवारों से नहीं बल्कि विचारों से होता है लेकिन दीवारें भी सुरक्षित करना आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा था कि मानवीय मूल्यों को ध्यान में रखते हुए जेलों में गैरकानूनी गतिविधियों को रोकना बेहद आवश्यक है। जेलों को सुरक्षित करने के लिए समय समय पर इंतजाम किए जाते रहे हैं, अब जेलों से आपराधिक गतिविधियों को और सख्ती से रोकने के लिए 10 करोड़ रुपये से जेलों में जैमर सहित अन्य उपकरण में लगाए जाएंगे। इसी कड़ी में 1100 सीसीटीवी जेलों में लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि हरियाणा में सभी 440 कोर्ट रूम की मैपिंग कर ली गई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ही अब अंडर ट्रायल बंदियों की 85 प्रतिशत उपस्थिति होती है, जिससे धन, समय तो बचता ही है, सुरक्षा भी बनी रहती है। इससे निगरानी और सुरक्षा में वृद्धि हुई है। अभी हरियाणा के 22 जिलों में 19 जेल हैं। तीन नई बनने जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed