फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Jam

स्कूल के बाहर जाम, कैसे निकलें छात्राएं

Mon, 10 Feb 2014 11:34 PM IST
कैथल
कैथल Updated Mon, 10 Feb 2014 11:34 PM IST
विज्ञापन
Jam
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सामने हर रोज जाम लगने वाले से छात्राओं को भारी दिक्कतोें का सामना करना पड़ता है। स्कूल के बाहर सैकड़ों की संख्या में वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। छुट्टी होने के समय पर छात्राओं को स्कूल से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। जाम के कारण मनचले युवक बीच में घुस कर छात्राओं से छेड़खानी तक कर देते हैं।
विज्ञापन


स्कूल के बाहर लगने वाले जाम के बारे में छात्राएं शिकायत बॉक्स में भी शिकायत डाल चुकी हैं लेकिन समस्या का आज तक समाधान नहीं हुआ। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में करीब 2200 छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने के लिए आती हैं। स्कूल के आगे गाड़ियां खड़ी होनेे कारण यहां से निकलने का रास्ता नहीं बचता। ऊपर से जब छात्राओं की छुट्टी होती है तो हजारों की संख्या में छात्राओं सहित इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों के चलते यहां जाम की स्थिति बन जाती है। जाम के बारे में स्कूल प्रशासन भी कई बार नगर परिषद में अधिकारियों को लिख चुका है लेकिन किसी प्रकार को कोई समाधान नहीं होता है। शहर भर से लोग बाजार के अंदर जाने पर अपनी गाड़ियों को स्कूल के आगे खड़ा करके चले जाते हैं।
विज्ञापन


जाम में घुस जाते हैं मनचले युवक
प्रतिदिन स्कूल के आगे लगने वाले जाम में मनचले युवक बाइक  लेकर अंदर घुस जाते हैं। छात्रा मोनिका, सविता, कोमल, अंकिता, काजल ने बताया कि स्कूल के आगे छुट्टी होने पर प्रतिदिन जाम लगता है। कुछ मनचले युवक बाइक लेकर स्कूल के आगे खड़े रहते हैं। जाम के दौरान छात्राओं को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत बॉक्स में भी डाल चुकी हैं शिकायत
छात्राएं स्कूल में लगे पुलिस शिकायत बॉक्स में कई अपनी शिकायतें डाल चुकी हैं। बावजूद इसके समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

खुद निरीक्षण करेंगे : थाना प्रभारी
शहर थाना प्रभारी विक्रमजीत ने बताया कि छुट्टी के समय एक पुलिस कर्मी की ड्यू्टी लगाई गई है। इसके अलावा महिला पीसीआर को भी छुट्टी के समय तैनात कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिकायत बॉक्स में ऐसी कोई शिकायत नहीं थी। अगर कोई ऐसी समस्या है उसे प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। वे खुद यहां छुट्टी के समय निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed