{"_id":"69cecd3ab23bb2cdcf0639e1","slug":"jai-shri-ram-and-veer-bajrangis-slogans-echoed-in-karnanagari-karnal-news-c-18-knl1018-878328-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कर्णनगरी में गूंजा जय श्री राम और वीर बजरंगी का जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कर्णनगरी में गूंजा जय श्री राम और वीर बजरंगी का जयघोष
Fri, 03 Apr 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
बाबा मस्ती गिरी अखाडे में पंचमुखी हनुमान जी की पूजा करने के बाद जयघोष करते महंत प्रह्लाद गिरी औ
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। शहर की हर गली-मोहल्ले के मंदिरों में हवन, सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया गया।श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भंडारे आयोजित कर प्रसाद वितरण किया। जुंडला गेट स्थित मस्ती गिरी अखाड़े में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह पंचमुखी हनुमान जी की पूजा की गई। महंत प्रह्लाद गिरी महाराज ने श्रद्धालुओं से हवन में आहुतियां डलवाकर विश्व कल्याण की कामना की।
प्राचीन शिव मंदिर न्यू चार चमन में हनुमान जन्मोत्सव पर शाम को सुंदर कांड और कीर्तन का आयोजन किया गया। मंदिर सभा के प्रधान बलराज भारती ने बताया कि सुंदर कांड का शुभारंभ दिल्ली से आई तुलिसका ने दीप प्रचंड कर किया। शिव शर्मा, श्याम चुटानी, गुरमुख सलूजा ने भजन गाए। पंडित शिव विलास द्विवेदी ने बताया कि कीर्तन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। प्रेम नगर के वैष्णो देवी मंदिर, कुंजपुरा रोड के सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-6 के शिव मंदिर, श्रीराम मंदिर, रघुनाथ मंदिर में भी हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया।
251 श्रद्धालुओं ने किया सुंदरकांड पाठ
संकट मोचन श्री हनुमान कृष्णा नगर प्रेम नगर में हनुमान जन्मोत्सव पर सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। करीब 251 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शुभारंभ प्रधान विजय कामरा ने हनुमान की प्रतिमा के आगे दीप प्रचंड कर किया। सुभाष चावला, शकुंतला चावला, जगदीश मदान, पूर्ण भाटिया, अविनाश चौधरी, बलराज वर्मा, चरणजीत सिंह खेत्रपाल, इंद्र चावला और मीनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
घर-घर पहुंचे शत-शत हनुमान
राम नगर में श्रीराम भक्त हनुमान सभा की ओर से 11 मार्च से 21 दिन के लिए ब्रह्मचर्य व्रत रखा गया। श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर चार बाबा शत-शत हनुमान के रूप में सजे, जिन्होंने पूरे 21 दिन तक एक समय भोजन करके व्रत का पालन किया। सभा के प्रधान हैप्पी वशिष्ठ और कोमल वशिष्ठ ने बताया कि इस विशेष अवसर पर शत-शत हनुमान बने बाबा घर-घर जाकर श्रद्धालुओं के यहां पहुंचे और अपने चरण रखकर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। संवाद