फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Jai Ram Girls College's grand silver jubilee year celebrations on 14th

Karnal News: जयराम कन्या महाविद्यालय के भव्य रजत जयंती वर्ष का आयोजन 14 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Jai Ram Girls College's grand silver jubilee year celebrations on 14th
कुरुक्षेत्र। सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय लोहार माजरा की रजत जयंती के भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन


इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ओम प्रकाश लोहिया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। श्री जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि जयराम कन्या महाविद्यालय अपनी गौरवशाली यात्रा के 25 वर्ष का सफर पूर्ण करने की ओर अग्रसर है। श्री जयराम संस्थाओं के संस्थापक प्रात: स्मरणीय ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी एवं सेठ मोहनलाल लोहिया के सहयोग से लोहार माजरा की पावन धरती पर, सरस्वती नदी के तट पर बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए 17 जुलाई 2001 को एक शिशु पौधा रोपित किया गया।
विज्ञापन

आज यह विशाल वटवृक्ष बन चुका है, जिसकी जड़े दूर-दूर तक फैली है। आज इस वृक्ष पर लगे शिक्षा और ज्ञान के अनेक सुंदर पुष्पों से पूरा हरियाणा महक उठा है। उन्होंने बताया कि करीब 25 वर्ष पहले जब इस महाविद्यालय की नींव रखी गई, तो यह छोटा सा सपना था, गांव की बेटियों को शिक्षा प्रदान करने का सपना, जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के अनवरत परिश्रम से यह महाविद्यालय आज नई ऊंचाइयों को छू रहा है। महाविद्यालय 25 वर्षों की यह यात्रा अपने अंदर संस्कार, कठिन परिश्रम, समर्पण और साधना को लेकर एक नया इतिहास रचने को बिल्कुल तैयार है। शिक्षा की दूसरी कड़ी के रूप में श्रीमती केसरी देवी जयराम पब्लिक स्कूल की नींव रखी गई ताकि छात्राओं को आरंभ से ही शिक्षा के साथ-साथ नैतिकता, संस्कारशीलता सिखाई जा सके। यह कड़ी अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed