{"_id":"6ab42a7a533439683d0dc6cf","slug":"iron-plates-fell-from-a-crane-onto-a-car-during-flyover-construction-karnal-news-c-18-1-knl1044-997860-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: फ्लाईओवर निर्माण के दौरान क्रेन से कार पर गिरीं लोहे की प्लेटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: फ्लाईओवर निर्माण के दौरान क्रेन से कार पर गिरीं लोहे की प्लेटें
विज्ञापन
फ्लाइओवर से नीचे गिरी लोहे की प्लेट स्वंय
करनाल। शहर में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास मंगलवार रात को बड़ा हादसा बचा। क्रेन से ऊपर उठाई जा रही भारी लोहे की प्लेटें नीचे खड़ी एक नई महिंद्रा थार पर जा गिरीं। प्लेटों के गिरने से गाड़ी की छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय वाहन के अंदर या आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।
घटना के बाद क्रेन चालक मौके से भाग गया। पीड़ित वाहन मालिक हरीश ने निर्माण एजेंसी और ठेकेदार पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। हरीश के अनुसार, उन्होंने करीब दस दिन पहले ही नई महिंद्रा थार खरीदी थी। अभी तक गाड़ी का नंबर भी नहीं आया था। उन्होंने बताया कि फ्लाईओवर निर्माण स्थल के पास गाड़ी खड़ी करने से पहले वहां मौजूद कर्मचारियों से जानकारी ली थी।
उन्होंने बताया कि कर्मचारियों ने उन्हें आश्वस्त किया था कि जिस स्थान पर वाहन खड़ा किया जा रहा है, वहां कोई काम नहीं होना है और जगह सुरक्षित है। इसके बावजूद कुछ समय बाद क्रेन से ऊपर ले जाई जा रही लोहे की भारी प्लेटें अचानक नीचे आ गिरीं और सीधे थार की छत पर जा लगीं। इससे वाहन को काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
हरियाणा शहर विकास प्राधिकरण के एसई धर्मबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। एजेंसी को सुरक्षा मानकों को ध्यान रखना चाहिए। यदि लापरवाही है तो कार्रवाई होगी।