फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Investigation will be done to issue 25 thousand fake gatepass in Mandi

मंडी में 25 हजार फर्जी गेटपास जारी करने की होगी जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Investigation will be done to issue 25 thousand fake gatepass in Mandi
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अनाज मंडी करनाल में करीब 25 हजार फर्जी गेट पास जारी करने की बात कही जा रही है। इसका संज्ञान लेते हुए सोमवार को उपायुक्त अनीश यादव ने इस खबर को तथ्यहीन और गलत बताया है। फिर भी एसडीएम करनाल को मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त अनीश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनाज मंडी करनाल में 25 हजार फर्जी गेट पास काटे जाने की खबर पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम करनाल अनुभव मेहता को तुरंत जांच करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि ये खबर सही नहीं है, इसलिए ऐसी बेबुनियाद खबरों को सोशल मीडिया पर दिखाए जाने से समाज में भ्रांतियां पैदा होती हैं। उन्होंने कहा कि तथ्यहीन व झूठी खबर चलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

इधर, फर्जी गेट पास के मामले में मार्केट कमेटी सचिव पवन चोपड़ा ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर फर्जी गेट पास काटे जाने और एक व्यक्ति ने अपने फेसबुक अकाउंट पर अनाज मंडी करनाल को लेकर 25 हजार फर्जी गेट पास काटे जाने की खबर चलाई है। जो तथ्यहीन व झूठी है। मार्केट कमेटी करनाल द्वारा 8 अक्तूबर सुबह 5 बजकर 59 मिनट पर पहला गेट पास काटा गया और शाम छह बजकर 50 मिनट पर मंडी के सभी गेट बंद कर दिए गए थे, रात में एक भी गेट पास नहीं काटा गया है। इसलिए जिन 25 हजार फर्जी गेट पास काटे जाने की बात कही जा रही है, वह निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed