फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Investigation is going on in Civil Hospital, so far 22 cases of dengue have been found

सिविल अस्पताल में हो रही जांच, अब तक डेंगू के 22 केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 02:51 AM IST
विज्ञापन
Investigation is going on in Civil Hospital, so far 22 cases of dengue have been found
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। अक्तूबर में डेंगू के 22 केस मिल चुके हैं। सिविल अस्पताल में रोज 20-30 सैंपलों की जांच की जा रही है। हर 20 सैंपल की जांच में औसत एक मरीज पॉजिटिव मिल रहा है। इस साल डेंगू के केस की संख्या 30 हो चुकी है। इनमें से 90 प्रतिशत केस ग्रामीण एवं बाहरी कॉलोनियों से हैं।
शहरी क्षेत्र में डेंगू के तीन केस मिले हैं। डेंगू के केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग एंटी लारवा का छिड़काव करा रहा है, लेकिन नगर निगम व जिला पंचायती राज विभाग अब तक एक्शन में नहीं आया है। नगर निगम को फॉगिंग मशीनें जरूर मिली हैं, लेकिन फॉगिंग शुरू नहीं की गई। गांवों में सरपंच का कार्यकाल पूरा हो चुका है, इसलिए इस बार फॉगिंग नहीं करवा रहे हैं। नतीजा कि ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू का खतरा अधिक है।
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड से हो सकता है डेंगू-मलेरिया का इलाज
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के पैनल वाले निजी अस्पतालों में पात्र मरीज आयुष्मान कार्ड से डेंगू एवं मलेरिया का निशुल्क इलाज करा सकते हैं। पात्र मरीज को इलाज मिलने में दिक्कत आती है तो सिविल अस्पताल में योजना के नोडल अधिकारियों से मदद मांग सकते हैं। नोडल अधिकारी डॉ. मनीष पासी ने बताया कि दोनों बीमारियों का इलाज पैनल वाले निजी अस्पतालों में निशुल्क होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आंकड़ों पर एक नजर
वर्ष केस
2017 469
2018 133
2019 04
2020 272
2021 30 (15 अक्तूबर तक)
जहां डेंगू का मरीज मिलता है, वहां आसपास के 20 घरों की जांच होती है। एंटी लारवा का छिड़काव किया जाता है। फॉगिंग की जिम्मेदारी नगर निगम और पंचायती राज विभाग की है।
-डॉ. सुनील संदुजा, डिप्टी सिविल सर्जन पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed