{"_id":"64da93252d88c306f40abcd6","slug":"interrelated-work-of-departments-should-not-stop-due-to-lack-of-funds-karnal-news-c-18-knl1031-196283-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: विभागों के एक-दूसरे से जुड़े काम धन के अभाव में न रुकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: विभागों के एक-दूसरे से जुड़े काम धन के अभाव में न रुकें
विज्ञापन
- पुंडरक में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लोगों से हुए रूबरू
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि विभागों से एक-दूसरे से जुड़े काम धन के अभाव में रुकने नहीं चाहिए। वह पुंडरक गांव में सोमवार को जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने उचाना बाईपास पर रेलवे अंडरब्रिज पर शेड डालने में आ रही रुकावट की समस्या मुख्यमंत्री को बताई। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली की तारें न हटाने की वजह से काम में देरी हो रही है।
अधिकारियों ने बताया कि तारें शिफ्ट करने के लिए सात लाख रुपये का एस्टीमेट मंजूर नहीं हुआ है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग के एक-दूसरे से जुड़े विकास कार्य किसी भी हालत में धन के अभाव में नहीं रुकने चाहिए। एस्टीमेट मंजूर होता रहेगा। फिलहाल खंभों की ऊंचाई बढ़ाकर लाइन को ऊपर उठाएं।
इलाज की राशि में अंतर आने पर जांच के आदेश
मुख्यमंत्री ने बताया कि परिवार पहचानपत्र के आंकड़ों के अनुसार यहां की आबादी 3863 है। 53 प्रतिशत लोगों की आय 1.80 लाख से कम है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 1731 लोग पात्र हैं। इनमें से 1565 के कार्ड मंजूर हो चुके हैं और 108 लोग योजना का लाभ उठा चुके हैं। सरकार इनके इलाज पर 40 लाख रुपये खर्च कर चुकी है। साथ ही पवन कुमार की इलाज की राशि में अंतर आने पर सीएमओ को जांच के आदेश दिए हैं कि कितनी राशि इलाज में खर्च हुई है।
विज्ञापन
तीन लोगों की मौके पर बनाई पेंशन
मुख्यमंत्री ने बताया कि परिवार पहचान पत्र के आधार पर गांव में 133 नए राशन कार्ड बने हैं। पहले राशन कार्डधारकों की संख्या 357 थी जो अब बढ़कर 490 हो गई है। गांव के सतपाल, रोशन और बनारसी की बुढ़ापा पेंशन मौके पर ही बनाई गई। उन्होंने कहा कि पहले बुढ़ापा पेंशन बांटते समय शाम को कुछ लोगों की पेंशन बच जाती थी तो उल्टा-सीधा अंगूठा लगाकर वितरित किया दिखा दिया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। पेंशन सीधे खाते में आती है।
वॉलीबॉल अकादमी हॉस्टल बनाने की रखी मांग
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सिफारिश के आधार पर नौकरी का दौर खत्म हो चुका है। नौ साल में पुंडरक गांव में 20 लोगों को केंद्र और 20 को राज्य सरकार की नौकरी मिली है। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार योजना के तहत 26 लोगों के ऋण मंजूर हो चुके हैं। गांव में 2.88 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जा चुके हैं। पंचायतों से तालाबों की सफाई कराने की अपील करते हुए कहा कि इस कार्य के लिए डीजल की राशि सरकार देगी। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों ने करनाल में वॉलीबॉल अकादमी हॉस्टल बनाने की मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इस मांग पर विचार किया जाएगा।