फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   International Yoga Day is today, don't forget to come

Karnal News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज, आप आना भूल न जाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
International Yoga Day is today, don't forget to come
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को नई अनाज मंडी में जिला स्तरीय कार्यक्रम सुबह 5:40 बजे से शुरू होगा। करनाल के विधायक जगमोहन आनंद मुख्य अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअली समारोह से जुड़कर मौजूद लोगों को संदेश देंगे। जिले में स्कूल, कॉलेज, उप मंडल स्तर पर भी योग दिवस मनाया जाएगा। योग दिन से एक दिन पूर्व शुक्रवार को योग प्रोटोकॉल की पायलट रिहर्सल आयोजित की गई।
करनाल शहर स्थित नई अनाज मंडी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के जिलास्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एसडीएम अनुभव मेहता ने बताया कि शुक्रवार की सुबह छह बजे से की गई पायलट रिहर्सल में स्कूली बच्चों, समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। जिला स्तरीय कार्यक्रम में शनिवार को सुबह 5:40 बजे सभी को बुलाया गया है। मुख्य कार्यक्रम सुबह 6 से 8 बजे तक होगा।
विज्ञापन

इसमें बतौर मुख्य अतिथि करनाल के विधायक जगमोहन आनंद शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि यहां स्क्रीन लगाई गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से समारोह से जुड़ेंगे और देशवासियों के नाम अपना संदेश देंगे। इसमें कुरुक्षेत्र में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी जुड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। प्रशिक्षकों की ओर से साधकों को योग क्रियाएं करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को ही इसी समय पर उप-मंडल व ब्लॉक स्तर पर भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम होंगे।
जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पायलट रिहर्सल के दौरान नगराधीश मोनिका, जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश कुमारी, आयुष विभाग से डॉ नितिन रोहिल्ला सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ये होंगे मुख्य अतिथि
करनाल में विधायक जगमोहन आनंद, नीलोखेड़ी में विधायक भगवानदास कबीरपंथी, इंद्री में विधायक एवं चीफ व्हीप रामकुमार कश्यप, घरौंडा में एसडीएम राजेश सोनी, असंध में विधायक योगेंद्र सिंह राणा, निसिंग में जिला परिषद की चेयरमैन प्रवेश कुमारी, चिड़ाव में हरियाणा गऊ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग, मूनक में हरियाणा एससी कमीशन के चेयरमैन रविंद्र सिंह बलियाला, कुंजपुरा में करनाल नगर निगम मेयर रेनू बाला गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed