फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Instructions to CIA Sub Inspector to spot the line

सीआईए के सब इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर करने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 02:57 AM IST
विज्ञापन
Instructions to CIA Sub Inspector to spot the line
अंबाला में आयोजित खुले दरबार में शनिवार को गृहमंत्री अनिल विज ने करनाल में एक मामले में लापरवाही बरतने वाले सीआईए के सब इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर करने के निर्देश दिए है। उन्होंने एसपी करनाल को तुरंत इस पर कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन

जनता दरबार में करनाल से आई एक महिला ने शिकायत देते हुए बताया कि वे 7 मई को एक शिकायत लेकर जनता दरबार में पहुंची थी। उसने आरोप लगाया कि जांच अधिकारी ने जनता दरबार में शिकायत देने पर उसे धमकाया है और मामले से संबंधित कोई कार्रवाई भी नहीं की है। इस मामले में गृहमंत्री ने एसपी करनाल को फोन करके सीआईए टू में तैनात सब इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता दरबार में आई शिकायतों के समाधान में जो अधिकारी या कर्मचारी इस प्रकार की कोताही एवं लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed