फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Instructions for officers and employees not to leave the headquarters, blackout on the highway

Karnal News: अफसरों, कर्मचारियों को मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश, हाईवे पर ब्लैकआउट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Instructions for officers and employees not to leave the headquarters, blackout on the highway
आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अलर्ट, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में बना बर्न वार्ड
विज्ञापन

जिला प्रशासन की अपील, किसी अपुष्ट जानकारी को सोशल मीडिया पर न करें शेयर

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, जिला नागरिक चिकित्सालय से लेकर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तक सभी अलर्ट पर हैं। आपात परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए हैं। नागरिक सुरक्षा तंत्र व राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। हाईवे पर ब्लैक आउट के निर्देश एनएचएआई की ओर से दिए गए हैं। शहरों के मुख्य मार्गों की बिजली बंद कर दी गई है। वही, उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों को बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़ने के आदेश जारी कर दिए हैं।
उपायुक्त उत्तम सिंह ने लोगों से अपील की कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर किसी भी प्रकार की बिना अधिकृत या अपुष्ट फोटो, वीडियो और न्यूज को अपने मोबाइल से सोशल मीडिया पर शेयर न करें। यदि कहीं कोई ऐसी झूठी खबर की सूचना मिलती है तो उसे अपने माध्यम से आगे प्रचारित न करें। उपायुक्त ने राज्य सरकार, बोर्ड, निगम, अग्निशमन और विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने-अपने मुख्यालय पर बने के आदेश दिए हैं। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपना मुख्यालय या स्टेशन जिले के अंदर ही बनाएं। आगामी आदेश तक मुख्यालय न छोंड़े।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में बना बर्न वार्ड
कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. एमके गर्ग ने बताया कि शुक्रवार सुबह को सभी वार्डों को आपात सेवाओं से जोड़ दिया गया है। साथ ही कॉलेज काउंसिलिंग की बैठक में सभी एमसी, एचओडी को अलर्ट रहने के निर्देश दे दिए गए हैं। सभी की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। कॉलेज में एक बर्न वार्ड भी बना दिया गया है। जिसमें डॉक्टरों व स्टाफ की 24 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है। किसी भी समय आपात स्थिति की सूचना मिलते ही सिर्फ एक फोन पर पूरा स्टाफ एकत्र होकर जिम्मेदारी संभाल लें, ऐसी व्यवस्था की गई की गई। दवाइयों व ऑक्सीजन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। ब्लड बैंक की व्यवस्था को सही करते हुए एंबुलेंस की व्यवस्था को 24 घंटे अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरौंडा में हाईवे, रेलवे रोड की लाइटें बंद
घरौंडा। ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदले हालात को देखते हुए घरौंडा के एसडीएम राजेश सोनी ने बताया कि शुक्रवार की रात को नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के अधिकारियों ने सूचना दी थी कि रात को हाईवे पर ब्लैक आउट किया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों के मुख्य मार्गों, जो शहरी इलाके के निकटस्थ हैं की लाइटें भी बंद कराई जा रही है। इसी क्रम में हाईवे के साथ-साथ घरौंडा के रेलवे रोड की लाइट बंद कर दी है। जिसके चलते सरकार ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने शुरू कर दिए हैं। जिसके चलते प्रशासन की ओर से हाईवे पर रेलवे रोड को ब्लैकआउट करने करने के निर्देश दे दिए हैं। शुक्रवार की शाम को हाईवे पर रेलवे रोड की लाइटों को पूर्णतया बंद किया गया है। संवाद



सामाजिक सौहार्द बनाए रखना जरूरी : विधायक
करनाल। विधायक जगमोहन आनंद ने मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए लोगों से आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने को कहा है। लोगों को सतर्क किया कि कोई भी व्यक्ति किसी भी ऐसी घटना में शामिल न हो, जिससे कानून व्यवस्था बिगड़े और कोई आपात स्थिति पैदा हो। विधायक जगमोहन आनंद ने अपील की है कि सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, वाट्सएप, इंस्टाग्राम व अन्य किसी सोशल अकाउंट पर किसी तरह का भड़काऊ कंटेट पोस्ट न करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed