{"_id":"699f53fd710ffc68fb06d09e","slug":"inspection-begins-for-sports-nurseries-in-the-district-karnal-news-c-18-knl1018-853725-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जिले में खेल नर्सरियों के लिए जांच शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जिले में खेल नर्सरियों के लिए जांच शुरु
Thu, 26 Feb 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। खेल विभाग की ओर से खेल नर्सरियों के आवेदन की प्रक्रिया अब पुरी हो चुकी है। आवेदन की अब जांच शुरू हो चुकी है। कर्ण स्टेडियम से करीब 10 से 15 कोच को नियुक्त किया गया है। ये कोच हर मैदान में जाकर देख रहे हैं कि क्या उस मैदान में नर्सरी खोली जा सकती है या नहीं।
जिले से कुल 253 खेल नर्सरियों के आवेदन प्राप्त हुए है। इनमें से 221 निजी और 32 सरकारी खेल नर्सरी के लिए हैं। सबसे ज्यादा आवेदन वाॅलीबाॅल व कबड्डी खेल के लिए आए हैं। एथलेटिक्स कोच ऋषि ने बताया कि वह हर एक मैदान में जाकर देख रहे है कि क्या खिलाड़ियों के लिए योग्य है। बाधा दौड़ के खिलाड़ियों के लिए हर्डल की व्यवस्था है कि नहीं।
उन्होंने बताया कि कई जगहों पर 200 मीटर तो कई पर 400 मीटर का ट्रैक ठीक मिल रहा है। उन्होंने बताया कि यदि किसी मैदान में कोई कमी मिलती है तो उसकी रिपोर्ट बनाकर खेल विभाग को सौंपी जाएगी। कबड्डी कोच नरेंद्र ने बताया कि ज्यादा आवेदन कबड्डी खेल के आए हैं। उन्होेंने बताया कि मिट्टी से जुड़े इस खेल में युवा काफी रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
वर्जन
खेल विभाग की ओर से खेल नर्सरी के लिए आए आवेदन की जांच शुरु कर दी गई है। जिले से ही करीब 10 से 15 कोच रोज नर्सरियों में जाकर उनका मैदान व खेल उपकरणों की जांच कर रहे हैं। रिपोर्ट जिला खेल अधिकारी को साैंपेंगे। इसके बाद 10 दिन के अंदर विभाग की ओर से रिपोर्ट खेल विभाग पंचकूला को भेजी जाएगी। -राजबीर रंगा, जिला खेल अधिकारी