फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   inspactor Narendra sharma saspend

एक्साइज इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा को किया सस्पेंड

Tue, 09 Jul 2019 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
inspactor Narendra sharma saspend
आबकारी और कराधान विभाग के इंस्पेेक्टर नरेंद्र शर्मा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई आबकारी और कराधान आयुक्त के निर्देशों का पालन न करने पर की गई है। निलंबन के दौरान इंस्पेक्टर नरेश को डीईटीसी रोहतक से अटैच किया गया है।
विज्ञापन

जिला आबकारी एवं कराधान डीईटीसी नरेश ने बताया कि आबकारी और कराधान आयुक्त ने चंडीगढ़ में एक जुलाई की मीटिंग के दौरान निर्देश दिए थे कि हरियाणा आबकारी नीति 2019-20 के के अंतर्गत सभी डिस्टलरियों शराब की बोतलें की निकासी में 50 प्रतिशत शराब की बोतल प्लास्टिक की और 50 प्रतिशत बोतल कांच की होनी चाहिए। लेकिन इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा ने आयुक्त के निर्देशों की अवहेलना करते हुए दो जुलाई को पिकाडली एग्रो इंडस्टरीज से सतीश कुमार एंड कंपनी सिरसा को 1200 पेटी देशी शराब को पास कर दिया।
विज्ञापन

ये सारी बोतलें प्लास्टिक की थी। इस मामले पर आबकारी आयुक्त ने कड़ा संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से इंस्पेक्टर नरेंद्र को सस्पेंड कर दिया है। हालांकि तीन जुलाई को आयुक्त द्वारा इंस्पेक्टर नरेंद्र से स्पष्टीकरण मांगा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा ने स्पष्टीकरण में कहा था कि दो जुलाई को सतीश कुमार को सिरसा के पास जो गाड़ी 1200 देशी शराब की पेटियां की भेजी थी। उसमें सरकार के राजस्व का कोई नुकसान नहीं हुआ है। अनजाने में जो उससे गलती हुई है, वह ऐसा दोबारा नहीं करेगा।

इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा को आयुक्त के निर्देशों का पालन ना करने पर सस्पेंड कर दिया गया है। उन्हें निलंबन के दौरान रोहतक में तैनाती के आदेश दिए गए हैं।
-नरेश कुमार, डीईटीसी, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed