फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   INLD to launch PR campaign merchant

इनेलो का व्यापारी जनसंपर्क अभियान शुरू

Sun, 12 Jan 2014 11:54 PM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Sun, 12 Jan 2014 11:54 PM IST
विज्ञापन
INLD to launch PR campaign merchant
इनेलो ने रविवार को पिहोवा से व्यापारी जन संपर्क अभियान की शुरू किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मांगे राम गुप्ता ने इनेलो की हरे रंगे की पगड़ी पहनी।
विज्ञापन


इस मौके पर इनेलो व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, पूर्व आईएएस आरएस चौधरी, पूर्व मंत्री जसविंद्र सिंह संधू, पूर्व मंत्री सुरेंद्र मदान, पूर्व मंत्री केएल शर्मा, पूर्व मंत्री बलबीर सैनी, सुरेश जिंदल, नरेश मित्तल, खरैती लाल सिंगला, जयगोपाल शर्मा ने भी व्यापारी वर्ग की बैठक को संबोधित किया।
विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मंत्री मांगे राम गुप्ता को सम्मान सूचक हरी पगड़ी पहनाकर व शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।

पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष गोयल ने कहा कि व्यापारी वर्ग व उनके व्यवसाय के हितों की सुरक्षा करने का आश्वासन देने वाली हुड्डा सरकार के पिछले नौ वर्षों के कार्यकाल में व्यापारी वर्ग अपने आप को सबसे अधिक असुरक्षित, असहाय महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी संरक्षण प्राप्त आपराधिक प्रवृति के लोग प्रतिदिन व्यापारियों का अपहरण व हत्या करने की धमकियां देकर फिरौतियां वसूल कर रहे हैं। प्रदेश में चारों ओर भय, आतंक एवं असुरक्षा का वातावरण है। कानून व्यवस्था इतनी चरमरा चुकी है कि कानून का पालन करने वाले आम नागरिक का जीवन दूभर हो गया है।

कैथल, हांसी तथा हैली मंडी में व्यापारियों की हत्याएं, रोंगटे खड़े करने वाली हैं। आज प्रदेश का व्यापारी हुड्डा सरकार की इंसपेक्टरी राज से पीड़ित है। अधिकारी निरीक्षण के बहाने व्यापारियों से साप्ताहिक वसूली करते हैं तथा विरोध करने पर उनके खिलाफ झूठे केस दर्ज करवा दिए जाते हैं।

पूर्व प्रशासनिक अधिकारी आरएस चौधरी ने कहा कि वर्ष 2005 व 2009 के चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने अनेक चुनावी घोषणाएं कीं, लेकिन उन्हें आज तक भी पूरा नहीं किया गया।


इस मौके पर बलदेव सिंह वडैच, जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह मुलतानी, शहरी प्रधान विक्रम चक्रपाणी, शहरी व्यापार प्रकोष्ठ प्रधान अशोक गुप्ता, हलका कर्ण सिंह ईस्हाक, कुलदीप जखवाला, मुख्यतयार सिंह, विमल गुप्ता, जगदीश राठी, राजेश शर्मा, टीटू शर्मा, आशीष चक्रपाणी, सुरेश नैन, बलविंद्र टकोरण, राजेश गर्ग, प्रदुमन गर्ग, डॉ. शेर सिंह, जरनैल सिंह, खुशीराम नागपाल, बीराराम, दिनेश तिवारी, विजय क्वालिटी, रवि थरेजा, प्रकाश वर्मा, पूर्व इस्पेक्टर राम कुमार, विजय गोयल, अनिल मल्होत्रा, डॉ. रामकुमार सैनी, राजेश सैनी, प्रवक्ता महेंद्र कंथला सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed