{"_id":"017229a6a15e1d95b7ec30d3c0d16177","slug":"inld-leader-robbed-on-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर इनेलो नेता को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर इनेलो नेता को लूटा
कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 12 Jan 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार देर रात ठोल गांव के पास र्हाईवे पर कंसल फिलिंग स्टेशन के सामने कार में सवार दो बदमाशों ने इनेलो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रह्लाद भगत शर्मा से मारपीट कर तीन लाख रुपये लूट लिए। जाते-जाते लुटेरों ने पीड़ित के गले से सोने चेन छीन ली और उन्हें कार के नीचे कुचलने की कोशिश भी की गई।
सूचना मिलते ही पिहोवा के डीएसपी नवीन सहगल और थाना प्रबंधक राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रहलाद भगत शर्मा ने बताया कि वे शनिवार देर रात झरौली खुर्द स्थित अपने पोल्ट्री फार्म से कार में सवार होकर अपने राइस मिल में आ रहे थे। राइस मिल के निकट हाईवे पर दो ट्रक खड़े होने के कारण उन्होंने अपनी कार रोक ली। इतने में पीछे से कार में सवार दो लोगों ने उस पर हमला कर दिया।
हमलावरों ने कार की चाबी और मोबाइल छीनकर उन्हें कार से नीचे उतार लिया। इस बीच उन्होंने हिम्मत जुटाकर एक हमलावर को दबोच लिया। दूसरे हमलावर ने कार के साथ उनको कुचलने की कोशिश की, जिससे गिरफ्त में आया हमलावर छूट गया। दोनों कार में बैठकर फरार हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घटना के कुछ ही दूरी पर पेट्रोलपंप पर मौजूद दो कर्मचारी खड़े तमाशा देखते रहे, लेकिन उनकी मदद के लिए आगे नहीं आए।
हमलावर उनकी कार से तीन लाख रुपये और गले में पड़ी सोने की चेन ले गए। शर्मा ने बताया कि जब पेट्रोलपंप कर्मियों को थाने में फोन कर पुलिस को सूचना देने के लिए कहा तो पेट्रोलपंप कर्मियों ने मोबाइल, फोन और थाने का नंबर पता न होने की बात कही।
मौके पर पहुंचे डीएसपी पिहोवा नवीन सहगल ने कहा कि शिकायतकर्ता ने लुटेरों द्वारा इस्तेमाल की गई कार का बताया है। इसके आधार पर गाड़ी के मालिकों का पता लगाकर शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लोगों में है दहशत का माहौल
कस्बे व क्षेत्र में बढ़ रही लूटपाट की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण सुरेंद्र बंटी शर्मा, अनवर खान, केवल छाबड़ा, सुरेंद्र अग्रवाल, प्रकाश थिंद आदि ने बताया कि कस्बे व क्षेत्र में एक पखवाड़े में लूट की तीन घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले सुना करते थे बिहार जैसे प्रदेशों में ऐसी घटनाएं होती हैं, लेकिन अब यहां भी वैसे ही हालात बन चुके हैं।
चार दिन पहले आठ लाख रुपये की लूट
8 जनवरी को किसान से 8 लाख रुपये की लूट की गई थी। किसान पंजाब नेशनल बैंक से 8 लाख रुपये निकलवाकर दवाइयों की दुकान के बाहर खड़ा था। इस दौरान अचानक दो मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने उसका बैग छीना और फरार हो गए। इसके अलावा गांव लोटनी के निकट 19 दिन पहले पिस्तौल के दम पर लुटेरों ने कार में सवार प्रॉपर्टी डीलर से लूटपाट की थी और नकदी तथा सोने की अंगूठी लेकर मौके से फरार हो गए थे।