{"_id":"6563b3a64a827f8b1c0cf906","slug":"injured-youth-died-karnal-news-c-18-knl1008-270977-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: घायल युवक ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: घायल युवक ने तोड़ा दम
विज्ञापन
- हेमदा गांव के पास हुआ था हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। हेमदा गांव के पास ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल तीन युवकों में से दूसरे की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। तीसरे युवक की भी हालत गंभीर बनी हुई है। उसका पीजीआईएमएस चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है।
19 नवंबर को हेमदा के पास राइस मिल से मिस्त्री राजेश, हेल्पर रूपेश व संदीप सुबह सैर करने के लिए निकले थे। शाहपुर गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों को कुचल दिया था। जिसमें राजेश की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि रूपेश के दोनों पैरों को ट्रक ने कुचल दिया था और संदीप के सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं। चंडीगढ़ में इलाज के दौरान रूपेश के पैर भी काटने पड़े थे, लेकिन फिर भी उसकी जान नहीं बच सकी।
एक सप्ताह तक रूपेश मौत से लड़ता रहा मगर जिंदगी की जंग हार गया। रूपेश की मौत की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस चंडीगढ़ पहुंच गई थी। रविवार को रूपेश का शव करनाल लाया गया जहां पर उसका पोस्टमार्टम हुआ और शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसा हुए एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन पुलिस आरोपी ट्रक ड्राइवर को पकड़ नहीं पाई है।
विज्ञापन
मृतक रूपेश की शादी 2018 में हुई थी। उसकी पत्नी सात माह की गर्भवती है और उसके दो बच्चे हैं। रूपेश की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।