{"_id":"614500ed8ebc3ef9761d528c","slug":"injured-and-deceased-farmer-got-compensation-in-lathi-charge-karnal-news-knl835740117","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठी चार्ज में घायल और मृतक किसान को मिला मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठी चार्ज में घायल और मृतक किसान को मिला मुआवजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुबन। 28 अगस्त को बसताड़ा टोल पर किसानों पर हुए लाठीचार्ज में घायल किसानों को सरकार ने दो-दो लाख रुपये व मृतक किसान सुशील काजल के परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा दे दिया है। यह पुष्टि किसान नेता हैप्पी औलख ने की है। किसानों ने इसको भारतीय किसान यूनियन की जीत बताया। बसताड़ा टोल पर लाठीचार्ज के बाद किसानों ने नई अनाज मंडी में महापंचायत कर लाठीचार्ज का आदेश देने वाले एसडीएम आयुष सिन्हा के खिलाफ मामला दर्ज करने व मृतक किसान सुशील काजल के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व 25 लाख रुपये देने के साथ-साथ घायलों को दो-दो रुपये देने की मांग की थी।
मांगों को पूरा करने के लिए किसानों ने छह सितंबर तक का समय सरकार को दिया था, लेकिन सरकार ने किसानों की मांग नहीं मानी। जिसके बाद किसानों ने अल्टीमेटम के अनुसार 7 सितंबर को लघु सचिवालय पर घेराव कर दिया था। सरकार ने सुशील काजल के परिवार से दो सदस्यों को डीसी रेट पर नौकरी देने की बात कही थी, लेकिन मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये व घायलों को दो-दो लाख रुपये देने की मांग पूरी करने की बात सामने नहीं आई थी। सरकार ने आनन-फानन से मृतक सुशील काजल के परिवार को 25 लाख रुपये व घायलों को दो -दो लाख रुपये दे दिए हैं। किसान नेता हैप्पी औलख ने बताया कि सभी घायलों के पास दो-दो लाख रुपये व मृतक सुशील काजल के परिवार को 25 लाख रुपये मिल गए हैं।
इन किसानों को मिला मुआवजा
1. सुशील काजल रायपुर जाटान 25 लाख
2. गुरजंट सिंह करनाल 2 लाख
3. रविंदर करनाल 2 लाख
4. महेंद्र पुनिया बड़ौता 2 लाख
5. रणबीर पुनिया बढ़ोता 2 लाख
6. नरेंद्र संधू खेड़ी मानसिंह 2 लाख
7.गुरजंट सिंह असंध 2 लाख
8.मनिंदर सिंह बालू 2 लाख
9. गुरजीवन सिंह असंध 2 लाख
10. गुरमीत सिंह निसंग 2 लाख
11. राजिंदर आर्य दादूपूर 2 लाख