{"_id":"68f158c640e4e7699b076557","slug":"information-given-about-pocso-act-karnal-news-c-18-knl1008-760532-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पॉक्सो एक्ट की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पॉक्सो एक्ट की दी जानकारी
Fri, 17 Oct 2025 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
करनाल/असंध। जेजे और पॉक्सो एक्ट के बारे में जागरूक करने के लिए वीरवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सालवन में जागरूकता शिविर लगाया गया। इसकी अध्यक्षता बाल संरक्षण आयोग पंचकूला के सदस्य मांगे राम ने की। उनके साथ सीडब्ल्यूसी के चेयरपर्सन चंद्रप्रकाश, जिला बाल संरक्षण अधिकारी रीना रानी और एडवोकेट विनोद उपस्थित रहे। शिविर में बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई और जेजे एक्ट और पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों के बारे में बताया गया। प्रधानाचार्य सुरेंद्र और शिक्षकों ने भी बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। शिविर में बाल संरक्षण आयोग पंचकूला के सदस्य मांगे राम ने कहा कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। ब्यूरो
विज्ञापन