फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Indira Gandhi remembered on her birth anniversary

Karnal News: जयंती पर इंदिरा गांधी को किया याद

Thu, 20 Nov 2025 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 20 Nov 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Indira Gandhi remembered on her birth anniversary
करनाल। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। विधायक गीता भुक्कल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के इंचार्ज मीडिया संजीव भारद्वाज, वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपी, संगठन सचिव आरडी सैनी और कार्यालय इंचार्ज तलविंदर और सुनील ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शहरी कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष पराग गाबा ने कहा कि इंदिरा गांधी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित, सामाजिक न्याय और भारत को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प से जुड़ा रहा।
विज्ञापन

राहगीरों को बांटे लड्डू
करनाल। कांग्रेस सेवादल ने इंदिरा गांधी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। जिला प्रधान अनिल शर्मा व ग्रामीण जिला प्रधान मदन राणा ने कहा कि अपनी प्रतिभा व राजनीतिक दृढ़ता के लिए विश्व राजनीति के इतिहास में इंदिरा गांधी का नाम सदैव याद रखा जाएगा। राहगीरों को लड्डू बांटे गए। शहरी जिला प्रधान महिला हरदीप कौर, प्रदेश संगठन सचिव ईशम सिंह चौहान, सचिव बलजीत चौहान, ब्लॉक प्रधान इंद्री श्रवण कुमार, गुरविंद्र कौर, जिला महासचिव गुरमीत सिंह, प्रदेश प्रवक्ता दीपक चौधरी, प्रदेश महासचिव जितेंद्र पांचाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed