{"_id":"661dcf1c2888fe843b0c70f5","slug":"indians-feel-safe-everywhere-in-the-world-naib-saini-karnal-news-c-18-knl1008-369340-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया में हर जगह भारतीय खुद को सुरक्षित महसूस करता है : नायब सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया में हर जगह भारतीय खुद को सुरक्षित महसूस करता है : नायब सैनी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मुख्यमंत्री नायब सैनी सोमवार की देर रात काछवा के गांव राया फार्म पहुंचे। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश का हर व्यक्ति मोदी की गारंटी पर भरोसा करता है, क्योंकि हर देशवासी पूरी दुनिया में जहां भी है, वहीं खुद को सुरक्षित महसूस करता है।
करनाल विधानसभा के गांव रायफार्म में पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी का स्वागत किया गया। यहां वह लोगों से मिले, उनकी बातें सुनीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने हर देशवासी को सुरक्षा की गारंटी दी है। कई ऐसे उदाहरण भी लोगों के सामने हैं, जहां से आपत्तिकाल में भी देश के लोगों को सुरक्षित लाया गया है। यही कारण है कि दुनिया के हर कोने में भारतवासी को सम्मान मिलता है। जिसका कारण सिर्फ नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पिछले साढ़े नौ सालों में हरियाणा का अभूतपूर्व विकास हुआ है। मौके पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, जगमोहन आनन्द, संजय बठला, सरपंच प्रतिनिधि दीपक कुमार, पूर्व सरपंच बिट्टू, कलामपुरा पूर्व सरपंच बंसी लाल आदि सैकड़ो लोग शामिल रहे।