{"_id":"64358964fce74cc452066465","slug":"income-tax-department-raids-pharmaceutical-company-in-karnal-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: दवा कंपनी में आयकर विभाग का छापा, 12 घंटे तक खंगाला रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: दवा कंपनी में आयकर विभाग का छापा, 12 घंटे तक खंगाला रिकॉर्ड
Tue, 11 Apr 2023 09:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 11 Apr 2023 09:53 PM IST
सार
मंगलवार सुबह सात बजे से शुरू कार्रवाई हुई। टीम रिकॉर्ड लेकर शाम को रवाना हुई। टीम में छह सदस्य शामिल रहे। सीआरपीएफ के जवान कंपनी के बाहर तैनात किए थे। जी लैबोरेटरी के मालिक के करनाल में दो होटल हैं।
विज्ञापन
Income Tax Department
- फोटो : ANI
विस्तार
हरियाणा के करनाल में आयकर विभाग की टीम ने दवा बनाने वाली कंपनी जी लैबोरेटरी लिमिटेड में मंगलवार सुबह छापा मारकर खाते खंगाले। टैक्स अदायगी में हेरफेर करने के मामले में यह कार्रवाई की गई। आयकर विभाग की छह सदस्यीय टीम ने फैक्टरी परिसर में पहुंचते ही सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के फोन कब्जे में लेकर गेट बंद कर दिए। इस बीच न किसी कर्मचारी को अंदर जाने दिया न बाहर आने दिया। कंपनी के बाहर सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कर्ण लेक के पास जी लैबोरेटरी लिमिटेड की दवा फैक्टरी है। मंगलवार सुबह करीब सात बजे आयकर विभाग की टीम यहां पहुंची। दो गाड़ियों में सवार करीब छह आयकर अधिकारी परिसर में पहुंचे। टीम के पहुंचते ही सीआरपीएफ के जवान फैक्टरी परिसर में तैनात कर दिए गए।
विज्ञापन
करीब 12 घंटे तक कंपनी के रिकाॅर्ड को खंगाला गया, जिसके बाद आयकर की टीम दिल्ली रवाना हो गई और कंपनी के रिकाॅर्ड ले गई है। कंपनी के कंप्यूटरों से भी टीम ने डाटा लिया है। कंपनी के मालिक के करनाल में दो होटल भी बताए जा रहे हैं, हालांकि वहां कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
24 देशों में सप्लाई होती है दवा
करनाल की जी लैबोरेटरी से करीब 24 देशों में दवा सप्लाई की जाती है। इनमें जमाइका, गुयाना, नाइजीरिया, सूडान, केन्या, श्रीलंका, भूटान, नेपाल, थाइलैंड, वियतनाम, कंबोडिया, हांगकांग, फिलिपिंस शामिल हैं। कंपनी में करीब 219 तरह की दवाएं तैयार की जाती हैं। नौ तरह की क्रीम व लोशन के साथ ही पशुओं की 26 तरह की दवाएं बनती हैं।