फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Incense was growing overnight on the relief Thithuran

Karnal News: धूप ने दी राहत पर रात में बढ़ रही ठिठुरन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Incense was growing overnight on the relief Thithuran
करनाल। रात में ठंड अब सताने लगी है। शनिवार को दिन में धूप खिली रहने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। पार्कों और गलियों में लोग धूप सेंकते नजर आए। हालांकि रात में ठिठुरन बढ़ गई। इधर शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह से शाम तक धूप निकली, लेकिन ठंडी हवा ने ठंड बढ़ाए रखी। शाम को ज्यादा ठंड बढ़ गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अभी कुछ दिन और ठंडी हवा चलने की चेतावनी दी है। दिसंबर माह में दूसरे सप्ताह में तापमान गिरने से ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 7 दिसंबर तक परिवर्तनशील रहने के आसार है। इस दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 7 दिसंबर के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादल छा सकते हैं जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित है। इस दौरान हवा में बार-बार बदलाव होने और हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना है। वातावरण में नमी बढ़ने से कुछ एक स्थानों पर सुबह हल्की धुंध भी रहने की संभावना है, लेकिन 8 दिसंबर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से विशेषकर रात्रि के तापमान में फिर से गिरावट आ सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed