फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   In Uttam Nagar, miscreants vandalized vehicles parked outside homes and attacked doors with swords.

Karnal News: उत्तम नगर में बदमाशों ने घरों के बाहर खड़े वाहन तोड़े, दरवाजों पर तलवारों से किया वार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
In Uttam Nagar, miscreants vandalized vehicles parked outside homes and attacked doors with swords.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। उत्तम नगर क्षेत्र में रविवार की देर रात 30 से 40 बदमाशों के गिरोह ने हथियारों के साथ रिहायशी इलाके में हंगामा किया। तलवार, गंडासी, लाठी और ईंटों से लैस बदमाशों ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों और घरों के दरवाजों को निशाना बनाया। इलाके में भय का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाशों का झुंड गली नंबर-1 में शोर मचाते हुए घुसा और सामने आने वाली हर वस्तु को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के घरों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों और स्कूटरों को निशाना बनाया गया। कई वाहनों के शीशे और हेडलाइट तोड़ दी गईं। कुछ घरों के मुख्य दरवाजों पर तलवारों से वार कर क्षतिग्रस्त किया गया। बताया जा रहा है कि घटना के पीछे दो गुटों की पुरानी रंजिश है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed