फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   In the month of Jeth, clouds are raining like Sawan

Karnal News: जेठ के महीने में सावन की तरह बरस रहे बदरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
In the month of Jeth, clouds are raining like Sawan
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जेठ का आधा महीना बीत चुका है लेकिन इस बार इस महीने में बादल सावन की तरह बरसते दिख रहे हैं। शनिवार की मध्यरात्रि से रविवार की सुबह तक हुई करीब पांच घंटे तक 188 एमएम बारिश हुई, जो पिछले डेढ़ दशक में मई माह में हुई सर्वाधिक बारिश है।
मौसम के बदले मिजाज ने नौतपा को भी पहले ही दिन ठंडा कर दिया है, दूसरा दिन भी जेठ के दिन की तरह नहीं तपा। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 27 मई से एक और पश्चिमीविक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे धूल भरी आंधी व गरज चमक के साथ बारिश संभावित है।
विज्ञापन

मई माह के इन 26 दिनों में अब तक कुल 163.2 एमएम बारिश हो चुकी है। जिसमें शनिवार की मध्यरात्रि से रविवार की सुबह तक लगातार पांच घंटे में 188 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़े बताते है कि इससे पहले 111 एमएम मारिश वर्ष 2022 में दर्ज की गई थी। इसके बाद 2023 में 85.5 एमएम बारिश हुई थी, जबकि पिछले वर्ष 2024 में पूरे मई माह में कुल 10.4 एमएम बारिश ही हुई थी। 2012 व 2013 ऐसे साल भी रहे हैं, जिसमें सिर्फ 4 व 2 एमएम बारिश भी हुई थी। कई सालों में पहली बार इतने कम समय में 188 एमएम बारिश सर्वाधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात ये भी रहा कि 25 मई से नौतपा की शुरूआत भी हुई है लेकिन इसी दिन अलसुबह बारिश के कारण तापमान में बड़ी गिरावट आई, जिसके कारण नौतपा का पहला दिन ही तप नहीं पाया। दूसरे दिन तापमान बढ़ा लेकिन तपा नहीं। सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में रविवार को अधिकतम तापमान 29 से बढ़कर सोमवार को 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य है। न्यूनतम तापमान 20.2 से बढ़कर 24.5 दर्ज किया, ये भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। रविवार को एक ही दिन में अधिकतम तापमान में 7.2 तो न्यूनतम तापमान में 7.6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई थी लेकिन दूसरे दिन अधिकतम तापमान 5.1 और न्यूनतम तापमान में 4.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ.मदन खीचड़ ने बताया कि ये प्री मानसून नहीं है, पश्चिमीविक्षोभ के कारण बारिश हुई है। जिसका अनुमान पहले से था लेकिन एक दिन पहले ही इसकी सक्रियता मंद लग रही थी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। उन्होंने अब मंगलवार को मौसम साफ रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed