{"_id":"5a66702613f807e68a536311a12a229e","slug":"in-the-event-of-robbing-petrol-pump-salesmen-bravely-left","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन की बहादुरी से बची पेट्रोल पंप में लूट की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्समैन की बहादुरी से बची पेट्रोल पंप में लूट की वारदात
कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 17 Dec 2013 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुटेरे जिले में पेट्रोल पंपों को लगातार निशाना बना रहे हैं। रविवार रात बाइक सवार तीन युवकों ने कैथल के जींद रोड बाईपास डेरा सच्चा सौदा के निकट स्थित एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन पर पिस्तौल तानते हुए लूट का प्रयास किया।
लेकिन सेल्समैन ने बहादुरी से मुकाबला किया और लुटेरे भाग खड़े हुए। सूचना के बाद भी पीसीआर के देरी से पहुंचने के कारण पेट्रोल पंप संचालक एसोसिएशन में रोष है।
सुबह एसपी से मिलने के बाद मामले में केस दर्ज किया गया। जिले में पहले भी पेट्रोल पंपों पर लूट की वारदात हो चुकी है। इसमें अब तक लुटेरे पकड़े नहीं जा सके हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जींद रोड बाईपास पर डेरा सच्चा सौदा के निकट किसान फिलिंग स्टेशन पर एक बाइक पर सवार तीन युवक करीब एक बजकर 45 मिनट पर पहुंचे। तीनों युवकों ने मुंह को कपड़े से ढांप रखा था। तीनों ने 300 रुपये का पेट्रोल डलवाया।
इसके बाद एक युवक ने देशी पिस्तौल निकाल कर सेल्समैन के सिर पर तानते हुए कैश देने को कहा। लेकिन सेल्समैन राजीव मेहरा ने पिस्तौल पकड़ते हुए युवकों का मुकाबला शुरू कर दिया। इसी बीच एक अन्य युवक ने भी पिस्तौल निकाल ली। बावजूद इसके राजीव नहीं डरा और उसने मुकाबला जारी रखा। इसी बीच शोर सुनकर पेट्रोल पंप पर तैनात अन्य युवक भी घटनास्थल की ओर भागे।
जिन्हें देखकर लुटेरों में से एक युवक बाइक स्टार्ट कर और दो लुटेरे पैदल ही भाग खड़े हुए। इसी छीनाझपटी में दोनों पिस्तौल मौके पर ही गिर गए। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिस की पीसीआर करीब पौना घंटा देरी से पहुंची। पुलिस टीम को दोनों अवैध पिस्तौल मुहैया करवा दी गई।
पेट्रोल पंप मालिक सतीश कुमार ने कहा कि रात को ही पुलिस को सूचित कर दिया गया था। लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने पूरे मामले को हलके में लिया। सोमवार दोपहर बाद चार बजे कार्रवाई की। उसने पुलिस को दी शिकायत में पेट्रोल पंप मालिक सतीश कुमार ने सारे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि घटना के बाद सेल्समैन ने 100 नंबर पर फोन भी किया। लेकिन फोन नहीं उठाया गया।
इसके बाद वे घर से उसे बुलाकर ले गए। उन्होंने मौके पर जाकर 100 नंबर पर फोन किया। फोन रिसीव कर लिया गया। इसके बाद भी करीब आधे घंटे बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को दी शिकायत में मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई।
थाना सिविल लाईन प्रभारी अश्वनी शर्मा ने कहा कि पुलिस ने लूट का प्रयास करने के आरोप में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। उधर, सेल्समैन राजीव मेहरा ने जान की परवाह न करते हुए लुटेरे की पिस्तौल को पकड़ते हुए जिस बहादुरी से उनका मुकाबला किया।
वह सराहनीय है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे पूरे संघर्ष में राजीव की बहादुरी के चलते यह वारदात टलती दिखाई दे रही है। इसमें उसने दो-दो पिस्तौल ताने हुए युवकों का बड़ी ही बहादुरी से मुकाबला किया।
पुलिस कार्रवाई से एसोसिएशन ने जताया रोष
पेट्रोल पंप मालिक एसोसिएशन के प्रधान पूर्ण चंद गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने कहा कि रात को 100 नंबर पर सूचना दिए जाने एवं पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में दिए जाने के बावजूद कार्रवाई करने में देरी निंदनीय है। जब रात को पुलिस अधिकारी को कार्रवाई की मांग की गई तो ड्यूटी पर तैनात अधिकारी का कहना था कि डकैती का मामला ही नहीं बनता। दोपहर बाद तक भी कार्रवाई न होने के कारण उन्हें एकत्रित होकर एसपी कुलदीप सिंह यादव से मिलना पड़ा। बाद में एसपी के निर्देशों के बाद पुलिस ने सोमवार चार बजे कार्रवाई की, जबकि यह घटना रात को एक बजकर 45 मिनट पर हो चुकी थी। यह स्थिति ऐसे समय में है, जब एसोसिएशन पुलिस अधीक्षक एवं डीसी से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगा चुकी है। एसोसिएशन ने पुलिस कार्रवाई पर रोष जताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से लुटेरों के हौसले बढ़ेंगे। इस कारण पेट्रोलपंप मालिकों में दहशत फैल रही है।