फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   In boxing, BSF's Tamanna defeated UP's Rashi.

Karnal News: मुक्केबाजी में बीएसएफ की तमन्ना ने यूपी की राशि को हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
In boxing, BSF's Tamanna defeated UP's Rashi.
मुक्केबाजी के प्रतियोगिता में यूपी पुलिस की मुक्केबाज रा​शि को पंच मारते बीएसफ की ​​खिलाड़ी तमन
करनाल। अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को महिला कुश्ती, पुरुष एवं महिला मुक्केबाजी, आर्म-रेसलिंग और बॉडीबिल्डिंग के मुकाबले जारी रहे। हरियाणा पुलिस परिसर, मधुबन में हुए बॉक्सिंग मुकाबले में बीएसएफ की खिलाड़ी करनाल निवासी तमन्ना ने 51 किलो भार वर्ग में यूपी पुलिस की खिलाड़ी राशि शर्मा को 4-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। महिला बॉक्सिंग के 45-48 किलो भार वर्ग में सीआईएसएफ की चंचल चौधरी ने एसएसवी की नीलम मेहता, 51-54 किलो भार वर्ग में आईटीबीपी की दर्शना ने मेघालय की ईवा को पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन


पुरुष बॉक्सिंग के 47-50 किलो भार वर्ग में बीएसएफ के सुशांत कपूर ने उत्तराखंड पुलिस के भूपेंद्र सिंह को हराया। 70-75 किलो भार वर्ग में यूपी पुलिस के विजय चौधरी ने उत्तराखंड पुलिस के मनीष को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

महानिरीक्षक एवं सह आयोजन सचिव हामिद अख्तर ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 36 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें कुल 1422 खिलाड़ी हैं। 1033 पुरुष वर्ग और 389 महिला वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर कला रामचंद्रन निदेशक हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन, सुरेंद्र भौरिया आदेशक पंचम वाहिनी, मुकेश कुमार आदेशक द्वितीय वाहिनी, तानिया सिंह आदेशक प्रथम वाहिनी अंबाला, भारती डबास आदेशक चतुर्थ वाहिनी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के परिणाम
कुश्ती : महिलाओं के 65 किलो भार वर्ग में सीआईएसएफ की रेनू ने उत्तर प्रदेश की लवलीन कौर को पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 76 किलो भार वर्ग में बीएसएफ की सिमरन ने हिमाचल प्रदेश की रानी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। 59 किलो भार वर्ग में बीएसएफ की भानू ने उत्तर प्रदेश की तनु मलिक को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। पुरुष कुश्ती के 97 किलो भार वर्ग में आईटीबीपी के सनी और सीआईएसएफ के गौरव गुर्जर के बीच फाइनल खेला जाएगा।
आर्म-रेसलिंग : पुरुषों के 55 किलो भार वर्ग में अरुणाचल प्रदेश पुलिस का रमेश जोम्यांग ने उत्तर प्रदेश पुलिस के राजीव को पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया। 100 किलो भार वर्ग में पंजाब पुलिस के साहिल ने शुभम नागर को पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया।

महिलाओं के 70 किलो भार वर्ग में मणिपुर पुलिस की रानी देवी ने उत्तर प्रदेश की दीक्षा गुप्ता को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
बॉडी बिल्डिंग : पुरुष वर्ग में 55 किलो भार वर्ग में अरविंद सिंह सिसोदिया यूपी पुलिस ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। संतोष कुमार झारखंड पुलिस ने रजत पदक और जय शंकर तमिलनाडु पुलिस ने कांस्य पदक प्राप्त किया। महिलाओं के 55 किलो भार वर्ग में रेखा शिंदे महाराष्ट्र पुलिस ने स्वर्ण, चिन्मय भुआन ओडिशा पुलिस ने रजत और पूजा भट्ट उत्तराखंड पुलिस ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed