फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Important contribution of workers in taking forward the party: Manohar

पार्टी को आगे बढ़ाने में कार्यकर्ताओं का अहम योगदान : मनोहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Important contribution of workers in taking forward the party: Manohar
करनाल। जिले की नई गठित भाजपा कार्यकारिणी की पहली बैठक में सीएम मनोहर लाल पहुंचे। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कार्यकर्ताओं से उसे जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी को आगे बढ़ाने में कार्यकर्ताओं का अहम योगदान होता है।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित प्रेम प्लाजा में शनिवार को जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें 17 कार्यकर्ताओं ने सीएम से सीधा संवाद स्थापित किया और संगठन की मजबूती के लिए सुझाव रखे।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि सात माह से किसान आंदोलन चलाया जा रहा है। उन्हें आंदोलन का हक है। सभी किसान हमारे साथी हैं, किसान नाम पवित्रता का है, जिसे बनाए रखना कर्तव्य है। हमने सभी किसानों से अनुरोध किया है कि वह अपनी सीमा में रहकर ही विरोध प्रदर्शन करें, हिंसात्मक प्रदर्शन को कोई मंजूर नहीं करेगा। नेताओं ने इस बात को माना भी था कि वह शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे, परंतु कुछ लोग राजनीति से प्रेरित होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सांसद संजय भाटिया ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का खाका भी पेश किया। बैठक में विधायक हरविन्द्र कल्याण, रामकुमार कश्यप, प्रभारी दीपक शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, प्रदेश महामंत्री वेदपाल, मेयर रेनू बाला गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 हजार परिवारों को मिलेगा बीपीएल योजना का लाभ
सीएम ने कहा कि गरीब को उसका हक मिले, इसके लिए परिवार पहचान पत्र के तहत जिसकी वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये तक है, उसे बीपीएल मान लिया गया है। पहले चरण में ऐसे उन 30 हजार परिवारों का चयन हुआ है जिनकी 50 हजार रुपये तक वार्षिक आय है।

8 सदस्यीय कमेटी तैयार करेगी नए पुस्तकालयों का खाका
संवाद के दौरान कार्यकर्ता जोगिन्द्र वाल्मीकि ने सीएम से लाइब्रेरी बनवाने की मांग करते हुए कहा कि गांवों में अच्छी लाइब्रेरी नहीं है। इस पर सीएम ने तुरंत संज्ञान लेते हुए ग्रंथ अकादमी के डिप्टी चेयरमैन डा. वीरेन्द्र चौहान की अध्यक्षता में 8 सदस्यीय कमेटी गठन करने के आदेश दिए। कमेटी खाका तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed