फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Illegal appointment of serviceman in Udana Cooperative Society

Karnal News: उड़ाना सहकारी समिति में सेवादार की हुई थी अवैध नियुक्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Illegal appointment of serviceman in Udana Cooperative Society
- करनाल सहकारी समिति के सहायक रजिस्ट्रार के निरीक्षण के बाद उजागर हुई थी गड़बड़ी
विज्ञापन


- एआर ने 11 अक्तूबर 2022 को सेवादार की भर्ती को कर दिया था अवैध घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले की उड़ाना सहकारी समिति में सेवादार की अवैध रूप से नियुक्ति की गई थी जिसमें भी डीआर रोहित गुप्ता का नाम सामने आ रहा है। जहां पर सहकारी समितियों के नियम को ताक पर रखकर अपने चहेतों को नियुक्तियां दी गईं। एआर द्वारा किए गए निरीक्षण में यह बात सामने आने के बाद सेवादार की नियुक्ति को अवैध घोषित कर रिपोर्ट करनाल व पंचकूला अधिकारियों को भेज दी थी।
आरटीआई कार्यकर्ता लव कुमार ने बताया कि 30 सितंबर 2022 को उड़ाना सहकारी समिति लिमिटेड में सहकारी समिति करनाल के सहायक रजिस्ट्रार जितेंद्र कौशिक ने औचक निरीक्षण किया था। जिसमें पाया गया था कि पैक्स प्रबंधक की ओर से 14 मार्च 2022 के तहत सेवादार रिसब को नियमों के विरुद्ध नियुक्त किया गया है। रिपोर्ट व रिकाॅर्ड देखने पर पाया गया कि कार्यालय द्वारा एक सेवादार डीसी रेट पर लगाने की स्वीकृति इस आधार पर दी थी कि प्रबंधक नियमानुसार सभी औपचारिकताएं पूर्ण करें, लेकिन बैंक की रिपोर्ट से स्पष्ट है कि सहकारी समितियां नियम 1989 के नियम 110 डी के प्रावधानों के विरुद्ध व 23 नवंबर 1995 को रजिस्ट्रार द्वारा भेजे गए पत्र के विरुद्ध बैठक बुलाई गई है व सहकारी समिति कर्मचारी सेवा नियम 2014 द्वितीय संशोधन 2017 के नियम 6.3 व 11 का भी उल्लंघन है।
विज्ञापन

नियुक्ति के लिए बैठक में किए गए थे अवैध प्रस्ताव पारित
एआर जितेंद्र कौशिक ने 11 अक्तूबर 2022 को जारी पत्र में कहा था कि सेवादार रिसब की नियुक्ति का प्रस्ताव पैक्स कर्मचारी सेवा नियम 2014 द्वितीय संशोधन 2017 व हरियाणा सहकारी समितियां नियम 1989 के नियम 110 डी के विरुद्ध बैठक बुलाकर अवैध रूप से प्रस्ताव किए गए हैं। 14 मार्च 2022 को सेवादार की जो नियुक्ति का प्रस्ताव पारित किया गया है। वे हरियाणा सहकारी समितियां नियम 1989 के नियम डी के प्रावधानों के तहत अवैध घोषित करते हैं, लेकिन निसिंग पैक्स मामले में उनका तबादला होने के बाद उक्त कर्मचारी को डीआर के माध्यम से बहाल कर दिया गया था। जिसकी भी विभाग की ओर से डीआर के गिरफ्तार होने के बाद जांच शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध घोषित करने के बाद इन्हें भेजी गई एक-एक प्रति
- रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, हरियाणा पंचकूला
- उप-रजिस्ट्रार सहकारी समितियां करनाल
- महा-प्रबंधक दी करनाल केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड, करनाल
- निरीक्षक सहकारी समितियां, नीलोखेड़ी
- प्रबंधक दी उड़ाना सहकारी समितियां लिमिटेड उडाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed