{"_id":"62758aea4b9c1242c81412da","slug":"ignou-b-ed-and-b-sc-nursing-entrance-exam-tomorrow-karnal-news-knl107328743","type":"story","status":"publish","title_hn":"इग्नू में बीएड और बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इग्नू में बीएड और बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा कल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वद्यालय (इग्नू) में दाखिले के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। रविवार को बीएड और बीएससी नर्सिंग (पोस्ट बेसिक) में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें करनाल स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन आने वाले 16 जिलों के कुल 372 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्म पाल ने बताया कि जनवरी 2022 सत्र के दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। दोनों पाठ्यक्रमों में राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा के लिए क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से केवल करनाल के गुरु नानक खालसा कॉलेज में ही केंद्र बनाया गया है। दूसरे जिलों के विद्यार्थी भी यहीं परीक्षा देंगे। दोनों कोर्स में 50 सीटें हैं। बीएड में दाखिले के लिए 309 और नर्सिंग में दाखिले के लिए 63 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
वेबसाइट पर जारी हुए प्रवेशपत्र
परीक्षा में बैठने के लिए विद्यार्थियों के प्रवेशपत्र इग्नू की ओर से जारी कर दिए गए हैं। विद्यार्थी इन्हें इग्नू की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के समय उन्हें प्रवेशपत्र के साथ फोटो आईडी सहित मूल प्रमाणपत्र लाने होंगे। केंद्र पर सुबह 9:15 बजे पहुंचना जरूरी है। परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होगी।
विज्ञापन
इन बातों का रखें ध्यान-
- सुबह 9:15 बजे के बाद नहीं मिलेगा केंद्र में प्रवेश।
- परीक्षा बहु विकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी।
- विद्यार्थियों को अपने उत्तर ओएमआर शीट पर नीले/काले पेन से भरने होंगे।
- परीक्षा में पेंसिल का प्रयोग वर्जित होगा।
- परीक्षा समाप्त होने पर ओएमआर शीट जमा कराना जरूरी है।