{"_id":"6664f2cd17583e1af8097b04","slug":"if-you-dont-withdraw-the-case-we-will-hang-a-necklace-on-your-photo-karnal-news-c-18-knl1008-406574-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: केस वापस नहीं लिया तो तेरी फोटो पर हार टांग देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: केस वापस नहीं लिया तो तेरी फोटो पर हार टांग देंगे
विज्ञापन
गवाह को गैंगस्टर छोटा दलाल ने दी धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। केस वापस नहीं लिया तो तुम्हारी फोटो पर हार टांग देंगे। यह धमकी नीलोखेड़ी निवासी एक व्यक्ति को दी गई है। वह एक मामले में गवाह है। बुटाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में नीलोखेड़ी निवासी कुनाल चोपड़ा ने बताया कि रवि गुप्ता निवासी तरावड़ी ने राधे श्याम निवासी दिल्ली से तीन करोड़ रुपये लेने थे। यह मामला 2020 में तरावड़ी थाना में दर्ज है। इस मामले में वह गवाह है। छह जून को साढ़े छह बजे उसके पास दो गाड़ियों में 17 से 18 लोग आए। इनमें से एक व्यक्ति ने अपना नाम गैंगस्टर छोटा दलाल बताया जो काफी दिनों से उसे फोन कर मिलने के लिए कह रहा था।
छोटा दलाल और 17-18 बदमाशों के पास हथियार भी थे। उनके साथ राधे श्याम की बेटी और उसका बेटा यश व एक लड़का जिसने अपना नाम शिवम बताया। इन सभी ने उस पर रिवाल्वर तानी और जान से मारने की धमकी दी। छोटा दलाल ने कहा कि अगर 14 तारीख तक तुमने शिकायत वापस नहीं ली तो तो 15 तारीख को तेरी फोटो पर हार टांग देंगे।