फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   If there is a discrepancy in the voter list, Congress should make its winning MLAs resign: Vij

मतदाता सूची में कमी है तो कांग्रेस अपने विजेता विधायकों के कराए इस्तीफे : विज

Fri, 12 Dec 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 12 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
If there is a discrepancy in the voter list, Congress should make its winning MLAs resign: Vij
कैबिनेट मंत्री अनिल विज। - फोटो : ramban news
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने वीरवार को कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को वोट चोर्निया हो गया है। क्योंकि ये वही वोटर सूचियां हैं जिनके ऊपर कांग्रेस भी चुनाव लड़ती आई है और जीतती भी आई है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस इस मामले पर ईमानदार है तो जहां-जहां से कांग्रेस के विधायक बने हैं उनको इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि कांग्रेस के ये विधायक भी चोरी के वोटों से जीते हैं।
विज्ञापन


कोर्ट ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को वोट से संबंधित एक नोटिस भेजा है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी के वोट चोरी के कई मामले कोर्ट में विचाराधीन है और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी भी वोट चोरी के मामले में ही अनसीट हुईं थीं। उस समय तत्कालीन जस्टिस जेएमएल सिन्हा ने उनके चुनाव को रद्द किया था जो ऑन रिकॉर्ड है। वहीं, दूसरी ओर सोनिया गांधी नागरिक बाद में बनी और वोट डालना पहले शुरू कर दिया। इसी प्रकार, साल 1946 में जब कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव हुआ तो उस चुनाव में प्रदेश समितियां को मत करना था और उस दौरान 17 प्रदेश समितियों में से 12 समितियों ने सरदार पटेल को चुना था तथा अन्य समितियों ने आचार्य कृपलानी व अन्य को वोट डाल दिया। जबकि पंडित जवाहरलाल नेहरू को कोई वोट नहीं मिला था और उस समय शून्य वोट वाले को प्रधानमंत्री बना दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed