{"_id":"68acc40ae828b29f910068df","slug":"if-the-road-is-damaged-a-case-will-be-filed-against-the-officer-action-will-also-be-taken-against-the-contractors-karnal-news-c-18-knl1008-723168-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सड़क टूटी तो अधिकारी पर दर्ज होगा केस, ठेकेदारों पर भी होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सड़क टूटी तो अधिकारी पर दर्ज होगा केस, ठेकेदारों पर भी होगी कार्रवाई
विज्ञापन
113.... बैठक को संबोधित करते डीसी उत्तम सिंह। सूचना विभाग
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। प्रदेश सरकार की ओर से हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान-2025 चलाया जा रहा है। ये अभियान ‘हर मोहल्ला, हर गली, हर मकान-स्वच्छ हरियाणा की पहचान’ थीम के साथ शुरू हो चुका है। अभियान 7 नवंबर तक यानी 11 सप्ताह तक चलेगा। हर सप्ताह समीक्षा होगी। पहली बार जिले का एक सफाई अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है।
सोमवार को उपायुक्त उत्तम सिंह ने अधिकारियों की बैठक भी ली। इसमें उन्होंने शहर की सड़कों पर गड्ढ़ों और उनमें भरे पानी पर नाराजगी जताई। कहा कि इन सड़कों के निर्माण या इनकी मरम्मत करने के समय ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले इंजीनियरों को चार्जशीट किया जाए। जिन ठेकेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई करें।
उपायुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों से कहा कि अपने कार्यालयों में दो से तीन दिन के भीतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें। प्लास्टिक का एक छोटा टुकड़ा भी दिखाई नहीं देना चाहिए। अगर कार्यालय में कर्मचारी पॉलीथिन का प्रयोग करते हुए पाए जाते हैं तो उन पर भी जुर्माना लगाएं। इसकी रिपोर्ट 10 दिन के अंदर भिजवाना सुनिश्चित करें। कार्यालयों में पुराना व बेकार पड़ा सामान जैसे फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, पुरानी फाइलों के रिकॉर्ड का भी निस्तारण करवाया जाए। आवश्यकतानुसार ही फाइलों का रिकॉर्ड रखा जाए।
विज्ञापन
जीएम डीआईसी को औद्योगिक इकाइयों में भी सफाई अभियान चलाने और नगर निगम के अधिकारियों को भवन निर्माण के मलबे को समय पर उठवाने के लिए कहा।
सफाई के लिए अतिरिक्त कर्मचारी लगाएं
डीसी ने कहा कि लघु सचिवालय परिसर में साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। विशेषकर शौचालयों की सफाई के लिए अतिरिक्त कर्मचारी लगाए जाएं। पीने के पानी की उचित व्यवस्था की जाए। स्कूलों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके लिए बच्चों में जागरूकता लाएं। इसके साथ ही स्कूली विद्यार्थियों को हफ्ते में दो बार वेस्ट प्लांट का भ्रमण अवश्य करवाएं। उन्होंने एचएसवीपी के अधिकारियों को ग्रीन बेल्ट व पार्कों में सफाई के निर्देश भी दिए।
गांवों की सफाई के लिए रोस्टर बनाएं
डीसी ने नगर निगम व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025 के तहत जिला में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया जाए। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े दुकानदारों व थोक विक्रेताओं और रेस्तरां में प्लास्टिक के उपयोग किए जाने पर चालान काटे जाएं और इसकी रिपोर्ट अगले सप्ताह प्रस्तुत करें। गांवों में रोस्टर बनाकर सफाई अभियान चलाए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि सफाईकर्मियों को ग्लव्स व अन्य उपकरण उपलब्ध करवाना सुुनिश्चित करें।